इस शेयर ने मचाया तहलका! आई 15% की तेजी, Q4 मुनाफे में बंपर उछाल; मैनेजमेंट ने कही ये बड़ी बात

KSH International ने मार्च 2026 तिमाही यानी Q4FY26 में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 87.05 फीसदी बढ़कर 34.53 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18.46 करोड़ रुपये था.

शेयर में तेजी Image Credit: Canva

मंगलवार को KSH International के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर करीब 15 फीसदी चढ़कर 52 हफ्ते के नए हाई 799 रुपये तक पहुंच गया. सुबह करीब 11:17 बजे शेयर 9.61 फीसदी की बढ़त के साथ 761.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले 1 फरवरी 2026 को स्टॉक ने 330 रुपये का 52-हफ्तों का निचला स्तर छुआ था. शेयर ने पिछले एक हफ्ते में करीब 22 फीसदी और एक महीने में लगभग 20 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं साल 2026 में अब तक यह स्टॉक 115 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है.

Q4FY26 में मुनाफे में 87 फीसदी की बढ़त

KSH International ने मार्च 2026 तिमाही यानी Q4FY26 में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 87.05 फीसदी बढ़कर 34.53 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18.46 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1,018.34 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q4FY25 में यह 507.84 करोड़ रुपये था. कंपनी ने बताया कि रेवेन्यू में यह बढ़त मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और कॉपर की ऊंची कीमतों की वजह से आई.

स्पेशलाइज्ड वायर बिजनेस में जोरदार ग्रोथ

तिमाही के दौरान कंपनी के स्पेशलाइज्ड वायर सेगमेंट का रेवेन्यू 103.20 फीसदी बढ़ा, जबकि स्टैंडर्ड वायर कारोबार में 80.47 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई कंपनी के मुताबिक, स्पेशलाइज्ड वायर सेगमेंट में तेजी का मुख्य कारण Continuously Transposed Conductors (CTC) की मजबूत मांग और एक्सपोर्ट ऑर्डर्स रहे.

EBITDA और सेल्स वॉल्यूम में भी उछाल

Q4FY26 में कंपनी का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 60.14 फीसदी बढ़कर 56.34 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी अवधि में यह 35.18 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का सेल्स वॉल्यूम 29.01 फीसदी बढ़कर 7,611.77 मीट्रिक टन (MT) हो गया, जो पिछले साल 5,900.04 MT था.

क्षमता विस्तार पर कंपनी का जोर

31 मार्च 2026 तक कंपनी की कुल इंस्टॉल्ड क्षमता 43,445 MT रही. इसमें सुपा प्लांट में लगी 14,400 MT अतिरिक्त क्षमता भी शामिल है. कंपनी ने बताया कि नई क्षमता जुड़ने के कारण Q4FY26 में कुल क्षमता उपयोग 70 फीसदी रहा. हालांकि Q3FY26 के मुकाबले इसमें सुधार देखने को मिला.

एक्सपोर्ट मार्केट में बढ़ी मांग

KSH International ने कहा कि उसके एक्सपोर्ट प्रोडक्ट्स की मांग नए देशों और मौजूदा बाजारों के नए ट्रांसफॉर्मर OEM ग्राहकों से बढ़ी है. इसके अलावा कंपनी ने घरेलू बाजार में भी अपने स्टैंडर्ड वायर प्रोडक्ट्स के लिए कई नए OEM ग्राहक जोड़े हैं.

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Rajesh K. Hegde ने कहा कि FY2027 में कंपनी मजबूत रफ्तार के साथ प्रवेश कर रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी की रणनीति में क्षमता विस्तार, बैलेंस शीट को मजबूत करना, नए बाजारों में विस्तार, सस्टेनेबिलिटी पहल और अल्ट्रा-प्रिसिजन टेक्नोलॉजी के जरिए ग्लोबल ग्राहकों को बेहतर इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस देना शामिल है.

कंपनी का मार्केट कैप

26 मई 2026 तक KSH International का कुल मार्केट कैप लगभग 5,162.31 करोड़ रुपये रहा.

इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.