प्राइवेट बैंकों के शेयर हुए धराशायी, ऑल टाइम हाई से 45 फीसदी तक टूटे, मचा हाहाकार!
बाजार में भयंकर बिकवाली चल रहा है. इस गिरावट ने प्राइवेट बैंक के शेयरों का बुरा हाल कर दिया है. इन शेयरों में 45 फीसदी तक की भारी गिरावट देखी जा रही है. आइए इन बैंकों का हाल जानते हैं.

बाजार में बिकवाली अपने चरम पर है. विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार की कमर तोड़ कर रख दी है. सितंबर से शुरु हुई बिकवाली अभी जारी है. विदेशी निवेशकों ने नवंबर में अभी तक -29,533.17 करोड़ रुपये की बिकवाली की है. सभी सेक्टर्स का बुरा हाल है. बैंकिंग सेक्टर भी उनमें एक है. आज आपको एक ऐसा आंकड़ा देंगे जिससे आपका जिसे देख आप चौंक जाएंगे. आइए शुरु करते हैं.
बैंक का नाम | गिरावट ( फीसदी में ) | 52 वीक रेंज ( रुपये में ) | करेंट भाव ( रुपये में ) |
ESAF SFB | -45.60% | 82.40 | 39.04 |
Ujjain SFB | -41.30% | 63 | 34 |
RBL Bank | -37.10% | 300.70 | 154.73 |
Equitas SFB | -34.90% | 116.60 | 62.63 |
IndusInd Bank | -32.60% | 1,694.50 | 1,017 |
Utkarsh SFB | -31.50% | 68.30 | 36.22 |
IDFC First Bank | -26.60% | 92.45 | 63.41 |
Bandhan Bank | -23.80% | 263.10 | 167.26 |
AU SFB | -21.40% | 813.40 | 573.9 |
CSB Bank | -18.00% | 422.25 | 299.6 |
TMB | -17.20% | 542.25 | 439.3 |
J&K Bank | -15.70% | 152.50 | 95.07 |
Suryoday SFB | -14.50% | 217.70 | 142.03 |
KTK Bank | -8.60% | 286.55 | 204.66 |
South Indian Bank | -4.20% | 36.88 | 22.44 |
Kotak Mahindra Bank | -2.30% | 1,942 | 1,707.90 |
Yes Bank | -0.50% | 32.85 | 19.31 |
कैसा रहा था बाजार के लिए पिछला कारोबारी दिन?
पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बाजार में भयंकर बिकवाली देखने को मिली थी. सेसेंक्स 984 अंकों की गिरावट के साथ 77,690 के स्तर पर बंद हुआ थी. निफ्टी भी 324 अंक फिसलकर 23,559 के स्तर पर बंद हुआ था. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 3 में तेजी और 27 में गिरावट रही थी. वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 6 में तेजी और 44 में गिरावट देखने को मिली थी. कल के कारोबार के दौरान बैंक, ऑटो और मेटल में जमकर बिकवाली देखने को मिली थी.
डिसक्लेमर– मनी9लाइव आपको किसी शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां सिर्फ जानकारी दी गई है. इंवेस्टमेंट से पहले अपने निवेश सलाहकार की राय अवश्य लें.
Latest Stories

HDFC vs Axis vs Yes Bank: Q2 नतीजों में कौन बना बादशाह? NIM, Debt और NPA में किसने मारी बाजी?

Dabur-Godrej समेत इन 18 कंपनियों में HDFC Mid-Cap फंड ने 12% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, KNR को कहा बाय-बाय, देखें लिस्ट

डिजिटल पेमेंट से लेकर रियल एस्टेट तक… ये 4 मिड-कैप स्टॉक FII के हैं पसंदीदा, 30% से ज्यादा हिस्सेदारी; रखें नजर
