HAL के बाद BEL बनेगा डिफेंस का नया सितारा! कर्जमुक्त है कंपनी, रिटर्न और ऑर्डर बुक भी दमदार
डिफेंस स्टॉक इनदिनों लगातार ग्रो कर रहे हैं. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL इस सेक्टर का बादशाह है, लेकिन धीरे-धीरे BEL भी डिफेंस का नया सितारा बनकर सामने आ रहा है. सरकार के सपोर्ट और नए ऑर्डरों की बौछार से कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है.
Defence Stock BEL: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज PSUकंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) इन दिनों सुर्खियों में है. सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन और घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने से BEL नई ऊंचाइयों को छू रहा है. वैसे तो डिफेंस सेक्टर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का दबदबा है. मगर धड़ाधड़ मिल रहे ऑर्डर की वजह से बीईएल डिफेंस सेक्टर का नया सरताज बनकर उभर रहा है. रिटर्न के मामले में भी ये बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. खास बात ये है कि कंपनी कर्जमुक्त है. इसमें ग्रोथ की काफी संभावनाए हैं.
क्या है BEL का काम?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) डिफेंस और सिविल दोनों क्षेत्रों के लिए अपग्रेडेड इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती है. इनमें रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जैसे उपकरण शामिल हैं. ये देश की जानी-मानी नवरत्न कंपनी है.
1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचेगा ऑर्डर बुक
जून तिमाही के अंत में BEL की ऑर्डर बुक 74,589 करोड़ रुपये थी. कंपनी को कुए नए ऑर्डर मिले है, जो कंपनी को 2027 से रक्षा क्षेत्र का लीड इंटीग्रेटर बना सकता है. इतना ही नहीं कॉन्ट्रैक्टों ने कंपनी की ऑर्डर बुक को 1 लाख करोड़ रुपये के पार ले जाने की उम्मीद जगा दी है. वहीं HAL के ऑर्डर बुक पर नजर डाले तो हाल ही में कंपनी को 97 तेजस लड़ाकू विमानों के ऑर्डर मिले हैं, इससे इसकी ऑर्डर बुक बढ़कर लगभग 2.7 ट्रिलियन यानी करीब 2,70,000 करोड़ रुपये हो गई है.
कर्जमुक्त है कंपनी
Bharat Electronics Ltd की खासियत यह है कि कंपनी कर्जमुक्त है. इस पर एक भी रुपये का कर्ज नहीं है. ऐसे में इसकी ग्रोथ का पूरा फायदा निवेशकों और कंपनी को मिलेगा. वहीं इसकी प्रतिद्ंवदी कंपनी HAL के वित्तीय आंकड़ों पर नजर डालें तो ये कंपनी भी कर्जमुक्त है. यह एक Navratna कंपनी है जो फाइटर एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर्स और आधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम बनाती है. स्वदेशी लाइट काॅम्बैट एयरक्राफ्ट Tejas और एंडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरDhruv जैसे प्रोजेक्ट इसकी खास पहचान हैं.
बोनस और डिविडेंड की बौछार
BEL ने अपने निवेशकों को हमेशा मुनाफे से नवाजा है. कंपनी ने पिछले 10 साल में तीन बार बोनस शेयर दिए हैं. पहला बोनस शेयर 2:1 रेशियो में सितंबर 2015 में दिया गया था, जबकि दूसरा 1:10 के रेशियो में सितंबर 2017 में, और तीसरा 2:1 रेशियो में सितंबर 2022 में दिया गया था.
यह भी पढ़ें: 8790 करोड़ का ऑर्डर बुक, फंडामेंटल भी बेहतर, अब रेलवे कंपनी के हाथ लगी एक और कामयाबी, स्टॉक पर रखें नजर
इतना ही नहीं, BEL के डिविडेंड देने का भी रिकॉर्ड शानदार रहा है. अगस्त 2003 से अब तक कंपनी ने 51 बार डिविडेंड बांटे हैं. पिछले 12 महीनों में प्रति शेयर 2.40 रुपये का डिविडेंड दिया गया, जिसका वर्तमान डिविडेंड यील्ड 0.59% है. वहीं कंपनी ने अपने पूरे इतिहास में सिर्फ एक बार स्टॉक स्प्लिट किया है. कंपनी ने मार्च 2017 में 10 रुपये के फेस वैल्यू को 1 रुपये में विभाजित किया था.
शेयरों ने भी दिया 1100% से ज्यादा का रिटर्न
Bharat Electronics Ltd के शेयरों की बात करें तो इसकी वर्तमान कीमत 410.80 रुपये है. 3 अक्टूबर को ये 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए. कंपनी के शेयर एक महीने में 8 फीसदी तक उछल गए हैं. 3 साल में इसके शेयर 304 फीसदी और 5 साल में 1178 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सोमवार को शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल तय करेंगे ये 10 बड़े संकेत
विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से निकाले ₹48,056 करोड़, क्यों मचा हड़कंप?
3 साल में 1,829% तक रिटर्न, अब इस मल्टीबैगर शेयर का बोनस धमाका! हर 9 शेयर पर मिलेंगे 5 नए शेयर
