400 रुपए का ये PSU स्टॉक, ₹25000 करोड़ का निवेश! 3 साल में दिया 135% रिटर्न, रडार पर रखें ये शेयर

NTPC Limited अब अपनी रणनीति बदल रही है. कोयले पर निर्भरता कम करने और Clean Energy बढ़ाने के लिए कंपनी बड़े निवेश की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में बिहार के बांका जिले में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की योजना सामने आई है. इस प्रोजेक्ट पर करीब ₹25,000 करोड़ का निवेश हो सकता है. यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि NTPC के भविष्य की दिशा दिखाता है. कंपनी आने वाले सालों में न्यूक्लियर एनर्जी पर बड़ा दांव खेलना चाहती है.

NTPC Stock Image Credit: Money9 Live

NTPC Limited: देश की सबसे बड़ी बिजली बनाने वाली कंपनी NTPC Limited अब अपनी रणनीति बदल रही है. कोयले पर निर्भरता कम करने और Clean Energy बढ़ाने के लिए कंपनी बड़े निवेश की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में बिहार के बांका जिले में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की योजना सामने आई है.

इस प्रोजेक्ट पर करीब ₹25,000 करोड़ का निवेश हो सकता है. यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि NTPC के भविष्य की दिशा दिखाता है. कंपनी आने वाले सालों में न्यूक्लियर एनर्जी पर बड़ा दांव खेलना चाहती है. सरकार भी 2047 तक देश की न्यूक्लियर क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य पर काम कर रही है. ऐसे में यह प्रोजेक्ट निवेशकों और आम लोगों दोनों के लिए अहम बन गया है.

क्या है पूरा प्रोजेक्ट

NTPC Limited बिहार के बांका जिले में दो न्यूक्लियर यूनिट लगाने की योजना बना रही है. हर यूनिट की क्षमता 700 मेगावाट होगी. यानी कुल मिलाकर 1400 मेगावाट बिजली प्रोडक्शन होगा. इस प्रोजेक्ट पर करीब ₹25,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. एक न्यूक्लियर प्लांट लगाने में काफी ज्यादा लागत आती है. इंडस्ट्री के अनुसार 1 गीगावाट प्लांट पर 15,000 से 20000 करोड़ रुपये लगते हैं.

अभी क्या चल रहा है काम

फिलहाल कंपनी इस प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी स्टडी कर रही है. इसके बाद DPR यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी.
राज्य सरकार ने जमीन और पानी की सुविधा देने का भरोसा दिया है. कंपनी देशभर में करीब 30 गीगावाट न्यूक्लियर क्षमता बनाना चाहती है. सरकार का टारगेट है कि साल 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर एनर्जी तैयार हो.

पहले से चल रहे प्रोजेक्ट

NTPC राजस्थान में भी न्यूक्लियर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. यह प्रोजेक्ट NPCIL के साथ मिलकर बनाया जा रहा है.
इस पर करीब ₹42,000 करोड़ का निवेश हो रहा है. NTPC की कुल पावर कैपेसिटी 89,000 मेगावाट से ज्यादा है. कंपनी कोयला, गैस, हाइड्रो और सोलर सभी सेक्टर में काम कर रही है. यह इसे एक मजबूत और diversified कंपनी बनाता है.

निवेशकों के लिए क्या मतलब

न्यूक्लियर सेक्टर में एंट्री NTPC के लिए लॉन्ग टर्म ग्रोथ का मौका है. हालांकि इसमें समय और ज्यादा निवेश लगता है. इसलिए इसका असर धीरे-धीरे दिखेगा. NTPC का यह कदम कंपनी को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है.₹25,000 करोड़ का यह निवेश आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ को नई दिशा दे सकता है.

यह भी पढ़ें: IPO Next Week: KTM-Chetak बेचने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, जुटाएगी ₹651200000; जानें GMP का हाल

Latest Stories

इस सोलर स्टॉक में लगा अपर सर्किट! Q4 में 158 फीसदी मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा

Coal India पर 2 ब्रोकरेज बुलिश, मिक्स्ड नतीजे, लेकिन ग्रोथ आउटलुक मजबूत, जानें कहां तक जाएंगे शेयर?

डाटा है नया सोना… FIIs ने इन 4 स्टॉक्स में बढ़ाया दांव, 19% तक हिस्सेदारी; क्या ये बनेंगे अगले मल्टीबैगर?

डिविडेंड और मुनाफे का डबल असर! ग्लास कंटेनर बनाने वाली कंपनी के शेयर एक पल में 15% उछले, निवेशकों की चांदी

Westside और Zudio चलाने वाली कंपनी देगी तोहफा, बोनस और डिविडेंड की डेट घोषित, Tata की कंपनी, 1 महीने में 28% रिटर्न

RBI के सख्ती से सरकारी बैंकों के शेयरों में दबाव! 3 फीसदी से ज्यादा टूटे स्टॉक्स, जानें पूरा मामला