Apple-Dell-HP की सप्लाई चेन की रीढ़ है Redington, जानें क्यों आई शेयरों में 17% से ज्यादा की तूफानी तेजी
Apple के संभावित बड़े लॉन्च से पहले Redington Ltd. के शेयरों में 17 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. Apple, Dell और HP जैसे दिग्गज ब्रांड्स की डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर कंपनी होने के कारण निवेशकों को उम्मीद है कि नए प्रोडक्ट लॉन्च का सीधा फायदा Redington को मिल सकता है.
Redington Share Surges 17pc: IT डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी Redington Ltd. के शेयरों में शुक्रवार, 27 फरवरी को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. BSE पर स्टॉक इंट्रा-डे में करीब 17 फीसदी तक चढ़कर 286 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में यह करीब 14.68 फीसदी की मजबूती के साथ 280.45 रुपये पर बंद हुआ. शेयर में यह तेजी ऐसे समय आई है जब Apple के सीईओ टिम कुक ने 2026 के पहले बड़े लॉन्च इवेंट का संकेत दिया है. बाजार में माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में Apple कई नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकता है और इसका सीधा फायदा Redington जैसी डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर कंपनी को मिल सकता है.
Apple इवेंट से क्यों बढ़ी हलचल?
टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “A big week ahead. It all starts Monday morning! #AppleLaunch.”
वीडियो में Apple का लोगो एक मैकबुक जैसी डिवाइस पर उभरता दिखाई देता है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी iPhone के साथ-साथ Mac और iPad सेगमेंट में भी अपडेट ला सकती है. बाजार में चर्चा है कि 2 मार्च से 4 मार्च के बीच कई बड़े ऐलान हो सकते हैं और आखिरी दिन “स्पेशल Apple एक्सपीरियंस” के नाम से समर्पित इवेंट आयोजित किया जा सकता है.
Redington के लिए Apple क्यों अहम?
Redington का Apple के साथ लंबा और मजबूत रिश्ता है. साल 2007 में Apple प्रोडक्ट्स के भारत में डिस्ट्रीब्यूशन समझौते के बाद से कंपनी दोनों के बीच रणनीतिक साझेदार बनी हुई है. Redington सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट, तुर्की, अफ्रीका और साउथ एशिया में भी लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन संभालती है. यानी Apple के नए प्रोडक्ट्स की सप्लाई चेन में Redington की अहम भूमिका रहती है. कंपनी की आय में Apple का योगदान लगातार बढ़ रहा है.
- Q2 में Apple का हिस्सा करीब 30 फीसदी था
- Q3 में यह बढ़कर 33 फीसदी तक पहुंच गया
इससे साफ है कि Apple ब्रांड Redington के कुल कारोबार में बड़ा हिस्सा रखता है.
कौन से प्रोडक्ट्स आ सकते हैं?
- iPhone 17e की चर्चा- संभावना है कि Apple अपनी एंट्री-लेवल सीरीज में iPhone 17e पेश करे, जो पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e का अलगा मॉडल होगा. अगर Apple सस्ते iPhone मॉडल को हर साल अपडेट करने की रणनीति अपनाता है, तो यह लोअर-प्राइस सेगमेंट में कंपनी की आक्रामक रणनीति का संकेत होगा.
- MacBook लाइनअप में बदलाव- रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजट MacBook Air, प्रीमियम MacBook Pro. दोनों में अपग्रेड देखने को मिल सकता है. इसके अलावा एक ऐसा Mac भी लॉन्च हो सकता है, जिसमें iPhone में इस्तेमाल होने वाली A-सीरीज चिप दी जाए. यह Apple की प्रोडक्ट पोजिशनिंग में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.
- iPad अपडेट- 11वीं पीढ़ी का बेस iPad भी अपडेट हो सकता है, जिसमें Apple Intelligence जैसी नई सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं.
Apple ही नहीं, Dell-HP जैसे ब्रांड भी ग्राहक
Redington केवल Apple पर निर्भर कंपनी नहीं है. यह Dell, HP, Lenovo, Microsoft समेत कई वैश्विक आईटी ब्रांड्स के लिए डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई चेन पार्टनर है. यानी जब भी आईटी हार्डवेयर और कंज्यूमर टेक डिवाइसेज की मांग बढ़ती है, Redington को वॉल्यूम और मार्जिन दोनों का फायदा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- गिरावट के बाद मौका? 51% तक चढ़ सकता है Suzlon, ICICI Securities ने दोहराई BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Paras Defence की सेमीकंडक्टर सेक्टर में एंट्री, 70% हिस्सेदारी के साथ नई सब्सिडियरी का ऐलान; निवेशक रखें नजर
PhysicsWallah के शेयर में आएगी 27% तेजी, ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने दिया BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस
गिरावट के बाद मौका? 51% तक चढ़ सकता है Suzlon, ICICI Securities ने दोहराई BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस
