RCB बनी इस कंपनी के लिए पारस पत्थर, 5 दिन में 41% भागा शेयर, जानें तेजी की क्या है वजह

RCB के बिकने के ऐलान ने शेयर बाजार में हलचल मचा दी है, जिसका सीधा असर RPSG Group के शेयर पर दिखा. महज 5 दिनों में स्टॉक करीब 40% चढ़ गया. भले ही कंपनी इस डील का हिस्सा नहीं थी, लेकिन IPL टीम्स की बढ़ती वैल्यू ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया.

RPSG Ventures Share Image Credit: @AI/Money9live

RPSG Ventures Share: IPL की दुनिया में एक बड़ी डील ने शेयर बाजार में भी हलचल मचा दी है. RCB के बिकने के ऐलान के बाद RPSG Group के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जहां महज 5 दिनों में स्टॉक करीब 40% तक चढ़ गया. इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है और यह सवाल खड़ा किया है कि आखिर बिना सीधे इस डील में शामिल हुए भी RPSG के शेयर में इतनी तेजी क्यों आई. दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम ने IPL टीमों की वैल्यू और भविष्य की कमाई को लेकर बाजार की सोच को पूरी तरह बदल दिया है.

5 दिन में 40% भागा शेयर

RCB के बिकने के ऐलान के बाद RPSG Group के शेयर में तुफानी तेजी दर्ज की गई है. बीते एक सप्ताह में कंपनी के शेयर में लगभग 41 फीसदी की तेजी आई है. इस तेजी के बाद शेयर के भाव 924 रुपये के आसपास ट्रे़ड कर रहा है. बुधवार को अकेले इसके शेयर में 15 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. वहीं एक महीने में इसमें 38 फीसदी की तेजी आई है.

शेयर में तेजी की क्या है वजह?

RCB के बिकने के ऐलान के बाद RPSG Group के शेयर में तेजी इसलिए देखी गई क्योंकि इस डील ने पूरे IPL इकोसिस्टम की वैल्यू को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया. निवेशकों को यह साफ संकेत मिला कि क्रिकेट फ्रेंचाइजी अब सिर्फ खेल टीम नहीं, बल्कि हाई-वैल्यू बिजनेस एसेट बन चुकी हैं. चूंकि RPSG Group के पास भी Lucknow Super Giants जैसी टीम है, इसलिए बाजार ने मान लिया कि इसकी छिपी हुई वैल्यू भी अब ज्यादा आंकी जाएगी. साथ ही, IPL से बढ़ती कमाई जैसे मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और ब्रांडिंग ने भविष्य में ज्यादा मुनाफे की उम्मीद को मजबूत किया. इन सभी कारणों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और RPSG के शेयर में उछाल देखने को मिला.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹2,653 करोड़
पी/ई अनुपात (P/E Ratio TTM)30.85
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)1.00
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)19.38
डेट-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)2.41
आरओई (ROE)-1.59%
ईपीएस (EPS TTM)25.99
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)800.82
फेस वैल्यू (Face Value)10
Source – Groww

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2,765 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमया है, जो सितंबर तिमाही के 2,677 करोड़ रुपये से 3 फीसदी अधिक है. वहीं मुनाफे की बात करें तो कंपनी दबाव में है. बीते पांच तिमाही में केवल जून तिमाही में ही कंपनी ने 251 रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि दिसंबर, सितंबर, मार्च और दिसंबर 2024 में कंपनी घाटे में रही.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.