FY27 में 50% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद, इस टेक्सटाइल स्टॉक पर रखें नजर, एक हफ्ते में दिया शानदार रिटर्न
कंपनी देश की प्रमुख यार्न मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है. यह पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न, कॉटन यार्न और टेक्निकल टेक्सटाइल्स में काम करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,568 करोड़ रुपये है. पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 9 फीसदी की तेजी आई है.

भारत का टेक्सटाइल सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और यह मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट का करीब 9 प्रतिशत योगदान देता है, साथ ही लगभग 4.5 करोड लोगों को रोजगार देता है. FY26 तक एक्सपोर्ट 65 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 2030 तक टेक्सटाइल मार्केट 350 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. ऐसे में इस सेक्टर के कुछ स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर हैं. इसी क्रम में एक स्टॉक Sanathan Textiles फोकस में है. शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत की तेजी आई और यह 415.55 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,568 करोड़ रुपये है. पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 9 फीसदी की तेजी आई है.
मजबूत ग्रोथ गाइडेंस
कंपनी FY26 में करीब 4,000 करोड रुपये का रेवेन्यू हासिल करने की राह पर है और FY27 के लिए 6,000 करोड रुपये का गाइडेंस दिया है. यानी अगले साल करीब 50 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद है. साथ ही EBITDA मार्जिन 10 से 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार को दिखाता है.
लागत बढ़ने के बावजूद संतुलन
कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी ने प्राइस हाइक के जरिए मार्जिन पर दबाव को संभालने की कोशिश की है. पॉलिएस्टर की कीमतें 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ी हैं, जबकि अन्य लागतें भी 8 से 10 प्रतिशत बढ़ी हैं. पंजाब प्लांट से FY26 में 700 से 800 करोड रुपये का योगदान मिलने की उम्मीद है. वहीं कंपनी का एक्सपोर्ट एक्सपोजर सिर्फ 5 प्रतिशत है, जिससे ग्लोबल जोखिम कम रहता है.
फाइनेंशियल प्रदर्शन
FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 2,999 करोड रुपये रहा, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 270 करोड रुपये और OPM 9 प्रतिशत रहा. हालांकि ज्यादा ब्याज और डिप्रिसिएशन के चलते नेट प्रॉफिट 160 करोड रुपये पर दबाव में रहा.
हालिया तिमाही के आंकड़े
कंपनी ने रेवेन्यू में 45 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की, जो 743.13 करोड रुपये से बढ़कर 1,078.67 करोड रुपये हो गया. हालांकि मुनाफे में गिरावट आई और कंपनी 34.17 करोड रुपये के प्रॉफिट से 4 करोड रुपये के नुकसान में चली गई, जो बढ़ती लागत का असर दिखाता है.
ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव
दिसंबर 2024 से दिसंबर 2025 के बीच ऑपरेटिंग प्रॉफिट 58.47 करोड रुपये से घटकर 57.21 करोड रुपये हो गया. OPM भी 7.87 प्रतिशत से गिरकर 5.30 प्रतिशत पर आ गया, जिससे मार्जिन पर दबाव साफ नजर आता है.
कंपनी का बिजनेस
Sanathan Textiles देश की प्रमुख यार्न मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है. यह पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न, कॉटन यार्न और टेक्निकल टेक्सटाइल्स में काम करती है. कंपनी के पास 479,250 MTPA की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी है और यह 27 देशों में 7,000 से ज्यादा ग्राहकों को सेवा देती है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.