इन 3 मजबूत फंडामेंटल स्टॉक्स पर रखें नजर, कर्ज लगभग जीरो, 62% तक मिल सकता है रिटर्न!

ये तीनों कंपनियां ऐसे सेक्टर में काम कर रही हैं जहां लंबे समय तक ग्रोथ की संभावना है. मजबूत बैलेंस शीट, कम कर्ज, और लगातार मुनाफा इन स्टॉक्स को लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आकर्षक बनाता है. ऐसे स्टॉक्स में समय के साथ कंपाउंडिंग का फायदा मिल सकता है.

फंडामेंटल स्ट्रांग शेयर. Image Credit: Canva

शेयर बाजार में लंबी अवधि के निवेश के लिए ऐसे स्टॉक्स की तलाश रहती है जिनकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत हो और जिनमें लगातार ग्रोथ की क्षमता हो. ऐसे स्टॉक्स आमतौर पर हाई ROCE और ROE के साथ आते हैं, जो दिखाता है कि कंपनी अपने पूंजी का सही इस्तेमाल कर रही है और मुनाफा कमा रही है. साथ ही कम कर्ज होने से कंपनी पर जोखिम कम रहता है और बाजार के उतार-चढ़ाव में भी स्थिरता बनी रहती है. नीचे ऐसे 3 स्टॉक्स के बारे में बताया गया है जो मजबूत फंडामेंटल के साथ लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.

Polycab India Ltd

  • Polycab भारत की लीडिंग केबल और वायर बनाने वाली कंपनी है. इसके अलावा कंपनी uPVC कंड्युट, लुग्स, ग्लैंड्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स जैसे फैन, स्विच, LED लाइट्स, सोलर इन्वर्टर और पंप्स भी बनाती है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,03,457 करोड़ रुपये है. स्टॉक 6,871.85 रुपये के आसपास बंद हुआ. कंपनी का ROCE 29.7 प्रतिशत और ROE 21.45 प्रतिशत है, जो मजबूत फंडामेंटल दिखाता है. कर्ज भी बहुत कम है, डेब्ट टू इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.02 है.
  • ब्रोकरेज Motilal Oswal ने इस स्टॉक का टारगेट 9,600 रुपये रखा है, यानी करीब 39.7 प्रतिशत तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है.

Persistent Systems Ltd

  • Persistent Systems एक आईटी कंपनी है जो सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विस देती है. कंपनी Salesforce और AWS जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ पार्टनरशिप में काम करती है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 82,477 करोड़ रुपये है और स्टॉक 5,228.35 रुपये पर बंद हुआ. इसका ROCE 30.4 प्रतिशत और ROE 24.1 प्रतिशत है, जो मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी दिखाता है. डेब्ट टू इक्विटी रेशियो 0.06 है, यानी कर्ज काफी कम है.
  • Motilal Oswal ने इस स्टॉक के लिए 8,500 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 62.57 प्रतिशत तक का संभावित रिटर्न दिखाता है.

Apar Industries Ltd

  • Apar Industries भारत की एक प्रमुख कंपनी है जो पावर ट्रांसमिशन केबल, ट्रांसफॉर्मर और स्पेशलिटी ऑयल्स जैसे सेक्टर में काम करती है. कंपनी का ग्लोबल मार्केट में भी अच्छा प्रेजेंस है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 39,516 करोड़ रुपये है और स्टॉक 9,837.65 रुपये पर बंद हुआ. इसका ROCE 32.7 प्रतिशत और ROE 19.5 प्रतिशत हैं, जो मजबूत रिटर्न ऑन कैपिटल को दिखाते हैं. डेब्ट टू इक्विटी रेशियो 0.14 है, जो संतुलित स्तर पर है.
  • ICICI Securities ने इस स्टॉक का टारगेट 12,750 रुपये दिया है, जिससे करीब 29.6 प्रतिशत का अपसाइड बनता है.

इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.