मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, 1% तक बढ़ेंगे दाम, जानें Creta से लेकर i20 तक की कितनी बढ़ जाएंगी कीमतें
Hyundai ने मई 2026 से अपनी कारों की कीमत में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसका असर एंट्री लेवल से लेकर SUV सेगमेंट तक दिखेगा, जहां ग्राहकों को ₹6,000 से ₹20,000 तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं.
Hyundai Car Price Hike: कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक अहम अपडेट है. Hyundai Motor India ने ऐलान किया है कि वह मई 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी ने साफ कहा है कि बढ़ती लागत के दबाव के चलते यह फैसला लिया गया है, हालांकि कोशिश यही है कि ग्राहकों पर कम से कम असर पड़े.
कितनी बढ़ेगी कीमत?
कंपनी के मुताबिक, कीमतों में 1% तक की बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स पर लागू होगी, लेकिन हर गाड़ी में बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है.
Hyundai का कहना है कि वह अब तक लागत बढ़ने का असर खुद झेलती रही, लेकिन अब कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पास करना जरूरी हो गया है. कंपनी ने बताया कि इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी, जैसे कच्चा माल, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल खर्च की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है.
ऑटो सेक्टर में यह ट्रेंड नया नहीं है, ज्यादातर कंपनियां समय-समय पर लागत के हिसाब से कीमतें बढ़ाती रही हैं.
जेब पर कितना असर?
अगर Hyundai अपनी गाड़ियों की कीमत में 1% तक बढ़ोतरी करती है, तो इसका असर मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होगा. उदाहरण के लिए, Hyundai i20 की कीमत करीब ₹6 लाख से शुरू होती है, ऐसे में 1% बढ़ोतरी पर ग्राहक को लगभग ₹6,000 तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं. वहीं Creta जैसी SUV, जिसकी कीमत ₹10-20 लाख के बीच है, उसमें यह बढ़ोतरी ₹10,000 से ₹20,000 तक जा सकती है.
Venue और Verna जैसे मिड-सेगमेंट मॉडल्स में भी कीमत ₹8-15 लाख के बीच होने के कारण ग्राहकों को करीब ₹8,000 से ₹15,000 तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है. कुल मिलाकर, यह बढ़ोतरी छोटी दिखती है, लेकिन ऑन-रोड कीमत में यह असर और ज्यादा महसूस हो सकता है.
बिक्री के आंकड़े भी मजबूत
कीमत बढ़ाने के ऐलान के साथ Hyundai ने अपने तिमाही नतीजे भी जारी किए हैं, जो मजबूत दिख रहे हैं.
- Q4 FY26 में कंपनी की कुल बिक्री 2,08,275 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 8.7% ज्यादा है.
- घरेलू बाजार में 1,66,578 यूनिट (8.5% बढ़त) और एक्सपोर्ट 41,697 यूनिट (9.4% बढ़त) रहा.
यह भी पढ़ें: नई Triumph 350cc vs 400cc: कम कीमत के साथ कितना कम हुआ पावर और टॉर्क; चेक करें पूरी लिस्ट
मार्च 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 69,004 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 2.5% बढ़ी. घरेलू बिक्री 55,064 यूनिट रही, जिसमें 6.3% की बढ़त दर्ज हुई. यानी मांग मजबूत है, लेकिन अब ग्राहकों को थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.
Latest Stories
FY26 में EV बिक्री में जबरदस्त उछाल, 24.6 फीसदी बढ़कर 24.52 लाख यूनिट पहुंचा आंकड़ा; इन कंपनियों का रहा दबदबा
नई Triumph 350cc vs 400cc: कम कीमत के साथ कितना कम हुआ पावर और टॉर्क; चेक करें पूरी लिस्ट
भारत में लॉन्च हुई नई Triumph Tracker 400, कीमत 2.46 लाख रुपये; चेक करें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
