भारत में लॉन्च हुई नई Triumph Tracker 400, कीमत 2.46 लाख रुपये; चेक करें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Triumph Motorcycles ने भारत में अपनी नई बाइक Tracker 400 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ पेश किया है, जो इसे बाकी बाइकों से अलग बनाता है. Triumph Tracker 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.46 लाख रुपये रखी गई है. यह बाइक Speed 400 से करीब 14,000 रुपये महंगी है, जबकि Scrambler 400 से 14,000 रुपये सस्ती है.
Triumph Tracker 400: ब्रिटिश बाइक कंपनी Triumph Motorcycles ने भारत में अपनी नई बाइक Tracker 400 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ पेश किया है, जो इसे बाकी बाइकों से अलग बनाता है. सबसे खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने इंजन को छोटा कर दिया है ताकि टैक्स कम लगे और कीमत कंट्रोल में रहे. नई Tracker 400 न सिर्फ देखने में अलग है बल्कि इसमें दमदार इंजन और मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं.
कीमत और पोजिशनिंग
Triumph Tracker 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.46 लाख रुपये रखी गई है. यह बाइक Speed 400 से करीब 14,000 रुपये महंगी है, जबकि Scrambler 400 से 14,000 रुपये सस्ती है. इस बाइक में नया 349cc इंजन दिया गया है, जो पहले के 398cc इंजन पर आधारित है. इंजन छोटा करने से अब इस पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा, जबकि पहले 40 प्रतिशत टैक्स लगता था. यह इंजन 40hp की पावर और 32Nm का टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है.
डिजाइन और स्टाइल
Tracker 400 का लुक फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से प्रेरित है. इसमें बॉक्सी फ्यूल टैंक, फ्लाईस्क्रीन, और नंबर बोर्ड जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. बाइक में 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं और नए स्टाइल के टायर्स लगाए गए हैं. यह बाइक तीन रंगों में आती है. सफेद-लाल, पीला-काला और काला-लाल.
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
बाइक में USD फ्रंट फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. इसका वजन करीब 181 किलो है.Triumph Tracker 400 एक स्टाइलिश और दमदार बाइक है, जिसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है. कम टैक्स और नए डिजाइन के कारण यह बाइक अपनी कीमत के हिसाब से अच्छा ऑप्शन बन सकती है.
ये भी पढ़ें- 1 साल में 445% चढ़ा यह छुटकू शेयर, कंपनी पर नहीं है कोई कर्ज, भाव ₹50 से कम
Latest Stories
रोशनी, जगह और लॉक… कार पार्किंग के ये 5 नियम आपकी गाड़ी को रखेंगे पूरी तरह सेफ, रहें टेंशन फ्री
भारत में धमाकेदार एंट्री को तैयार BMW F 450 GS, लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग; इन कंपनियों को देगी टक्कर
इन 4 राज्यों में अभी भी टोल बूथ पर कैश में कर सकते हैं पेमेंट, जानें- पेनल्टी और छूट से जुड़ी बड़ी जानकारी
