इस स्टॉक में तूफानी तेजी! Q4 नतीजों के बाद 25 रुपये डिविडेंड का ऐलान, AI पर बढ़ रहा कंपनी का फोकस
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 13 रुपये फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इससे पहले नवंबर 2025 में कंपनी 12 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दे चुकी है. इस तरह पूरे FY26 के लिए कुल डिविडेंड 25 रुपये प्रति शेयर हो गया है.
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव देखने को मिला. हालांकि कमजोर बाजार के बीच कुछ आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. इसी दौरान Sasken Technologies के शेयर निवेशकों के फोकस में रहे. कंपनी ने Q4FY26 और FY26 के मजबूत नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान किया, जिसके बाद मंगलवार को शेयर 11.58 फीसदी उछलकर 1,823.90 रुपये पर पहुंच गया.
Q4FY26 में कैसी रही कंपनी की परफॉर्मेंस?
Sasken Technologies ने मार्च 2026 तिमाही में शानदार ग्रोथ दर्ज की. कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर 334.02 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 148.01 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 125.7 फीसदी की तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई. कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 349.36 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 157.91 करोड़ रुपये थी.
PAT में 152 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी
कंपनी का Profit Before Tax यानी PBT Q4FY26 में बढ़कर 37.43 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 12.65 करोड़ रुपये था. इस तरह PBT में करीब 195.8 फीसदी की तेज ग्रोथ देखने को मिली. वहीं Profit After Tax यानी PAT 11.51 करोड़ रुपये से बढ़कर 29 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो करीब 152.1 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी है. कंपनी का Earnings Per Share (EPS) भी बढ़कर 17.79 रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 7.29 रुपये था.
FY26 में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?
31 मार्च 2026 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर 1,113.17 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 550.91 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी ने पूरे साल में 102.1 फीसदी की शानदार ग्रोथ दर्ज की. कंपनी की कुल आय FY26 में 1,151.87 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष में 606.75 करोड़ रुपये थी.
पूरे साल के मुनाफे में भी बढ़ोतरी
FY26 में कंपनी का PBT बढ़कर 75.82 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 62 करोड़ रुपये था. वहीं PAT बढ़कर 58.65 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 50.51 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी के नेट प्रॉफिट में करीब 16.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई. कंपनी का FY26 EPS बढ़कर 35.61 रुपये रहा, जबकि FY25 में यह 33.30 रुपये था.
25 रुपये प्रति शेयर कुल डिविडेंड
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 13 रुपये फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इससे पहले नवंबर 2025 में कंपनी 12 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दे चुकी है. इस तरह पूरे FY26 के लिए कुल डिविडेंड 25 रुपये प्रति शेयर हो गया है.
ऑर्डर बुक और नए बड़े सौदे
Q4FY26 के दौरान कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 35.4 मिलियन डॉलर रही, जिसमें 21.6 मिलियन डॉलर का हिस्सा नए बिजनेस से आया. कंपनी ने तिमाही के दौरान 6 नए क्लाइंट भी जोड़े. कंपनी को यूरोप और मिडिल ईस्ट में मल्टी-ईयर व्हीकल कम्युनिकेशन सॉल्यूशन प्रोजेक्ट, अगली पीढ़ी के AI SoCs के लिए सेमीकंडक्टर डिजाइन प्रोजेक्ट, ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट्स और इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी पार्टनरशिप जैसे कई बड़े ग्लोबल ऑर्डर मिले.
AI पर बढ़ रहा कंपनी का फोकस
कंपनी ने कहा कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI उसके बिजनेस का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. कंपनी के मुताबिक, करीब 77 फीसदी क्लाइंट प्रोजेक्ट्स में AI-आधारित टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है.
कंपनी क्या करती है?
Sasken Technologies सेमीकंडक्टर, ऑटोमोटिव, टेलीकॉम, इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाएं देती है. कंपनी Chip-to-Cognition इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस पर काम करती है और एम्बेडेड सिस्टम्स, कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्लोबल कंपनियों के साथ काम करती है. हाल ही में कंपनी ने Borqs Technologies के अधिग्रहण के जरिए IoT सॉफ्टवेयर, Android-आधारित डिवाइसेज, 5G सॉल्यूशंस और सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग बिजनेस में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 23500 के नीचे; मेटल स्टॉक्स में बंपर रैली
पांच वर्षों में 1400% रिटर्न, GRSE के पास ₹1.5 लाख करोड़ की ऑर्डर पाइपलाइन, क्या आएगी नई तेजी?
इस फार्मा कंपनी के नेट प्रॉफिट में 665% की उछाल, ₹34 डिविडेंड का भी ऐलान, आज रडार पर रखें शेयर!
