इस शेयर में आई दमदार तेजी, मिला करोड़ों का ऑर्डर, एक साल में 87 फीसदी भाग चुका स्टॉक; रखें नजर
Sattrix Information Security ने जानकारी दी है कि उसे देश के एक प्रमुख सरकारी बैंक से 9.30 करोड़ रुपये का Managed Security Services कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट बैंक के Cyber Security Defence Centre के लिए मैनेज्ड सिक्योरिटी सर्विस उपलब्ध कराने से जुड़ा है.
Sattrix Information Security Share Price : मंगलवार को बाजार में तेजी के बीच Sattrix Information Security के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी को एक बड़े सरकारी बैंक से 9.30 करोड़ रुपये का साइबर सिक्योरिटी कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद शेयर करीब 7 फीसदी तक चढ़कर 356 रुपये पर पहुंच गया. बीते एक साल में कंपनी के शेयरों में 87 फीसदी की शानदार रैली देखने को मिली है.
सरकारी बैंक से मिला 9.30 करोड़ रुपये का ऑर्डर
Sattrix Information Security ने जानकारी दी है कि उसे देश के एक प्रमुख सरकारी बैंक से 9.30 करोड़ रुपये का Managed Security Services कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट बैंक के Cyber Security Defence Centre के लिए मैनेज्ड सिक्योरिटी सर्विस उपलब्ध कराने से जुड़ा है. कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर उसके ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा और बैंकिंग साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी को और मजबूत बनाएगा.
बैंकिंग साइबर सिक्योरिटी में बढ़ेगी पकड़
कंपनी का कहना है कि यह प्रोजेक्ट भारत के बैंकिंग सेक्टर की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत बैंक के Cyber Security Defence Centre के लिए लगातार सिक्योरिटी मॉनिटरिंग और मैनेज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशन की सेवाएं दी जाएंगी. इसमें रियल टाइम थ्रेट मॉनिटरिंग, साइबर हमलों की पहचान, रिस्पांस सपोर्ट और सिक्योरिटी मैनेजमेंट जैसी सेवाएं शामिल हैं. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस ऑर्डर देने वाली संस्था में उसके प्रमोटर, प्रमोटर समूह या समूह की किसी कंपनी की कोई हिस्सेदारी नहीं है. साथ ही यह किसी संबंधित पक्ष (Related Party) का लेनदेन भी नहीं है.
कंपनी का कारोबार
Sattrix Information Security एक साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी है, जो मैनेज्ड सिक्योरिटी सर्विस, साइबर डिफेंस, थ्रेट मॉनिटरिंग जैसी सेवाएं देती है. कंपनी मुख्य रूप से बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और अन्य संस्थानों को साइबर सिक्योरिटी उपलब्ध कराती है, ताकि वे लगातार बढ़ते डिजिटल खतरों से अपने सिस्टम को सुरक्षित रख सकें.
इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट सेक्टर में बंपर निवेश! इंफ्रा बूम से इन 3 शेयरों को मिल सकता है बड़ा बूस्ट, रडार पर रखें स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
TCS के नतीजे से पहले चमके IT स्टॉक्स, इंफोसिस लेकर HCL तक में तेजी; कैसी रहेगी कमाई?
IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Teja Engineering ने पहले दिन दिया 90% का रिटर्न, फिर लगा अपर सर्किट
टाटा ग्रुप के इस शेयर में भयानक बिकवाली! 10 फीसदी से ज्यादा टूटे शेयर, जानें क्यों मचा हाहाकार?
