SBI-L&T-Eicher Motors समेत इन कंपनियों ने बनाया रिकॉर्ड, 52-वीक हाई पर पहुंचा शेयर, तिमाही नतीजों से बूस्ट
गुरुवार को शेयर बाजार में दबाव का माहौल रहा और दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. Nifty 50 और BSE Sensex लाल निशान में कारोबार कर रहे है. इसके बावजूद State Bank of India, Larsen & Toubro, Eicher Motors और Shriram Finance जैसे शेयरों ने नई ऊंचाई छूकर निवेशकों को चौंका दिया.
52-Week High Stocks today: गुरुवार को शेयर बाजार में दबाव का माहौल देखने को मिल रहा है. दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. Nifty 50 करीब 140 अंक फिसलकर ट्रेड कर रहा है, जबकि BSE Sensex 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि, इस गिरावट भरे माहौल में भी कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयर मजबूती दिखा रहे हैं और इंट्रा डे में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. इनमें State Bank of India (SBI), Larsen & Toubro (L&T), Eicher Motors और Shriram Finance शामिल हैं. इसके अलावा NTPC और Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) ने भी अपने 52-वीक हाई को छू लिया है.
दिग्गज शेयरों में रिकॉर्ड तेजी
कमजोर बाजार के बावजूद SBI, L&T, Eicher Motors और Shriram Finance के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. वहीं, NTPC और Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) ने अपने 52-वीक हाई लेवल पर पहुंच गया है.
इसके अलावा Astral, APL Apollo Tubes, Hitachi Energy India, Indian Oil Corporation Limited (IOCL), Indus Towers, Kirloskar Oil Engines, Max Financial Services, Steel Authority of India (SAIL) और ZF Commercial Vehicle Control Systems India ने भी 52 हफ्तों की नई ऊंचाई हासिल की.
किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स में 8 फीसदी की छलांग
किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स (KOEL) का शेयर इंट्रा-डे में 8 फीसदी उछलकर 1,434.90 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही (Q3FY26) में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री दर्ज की है. इससे निवेशकों का मनोबल मजबूत हुआ और शेयर में खरीदारी का असर दिख रहा है.
आइशर मोटर्स ने बनाया रिकॉर्ड
Eicher Motors का शेयर 2 फीसदी बढ़कर ₹7,915 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया. पिछले दो कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 9 फीसदी चढ़ चुका है. कंपनी की दिसंबर तिमाही में स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन 26.6 फीसदी रहा, जो बाजार के अनुमान से 160 बेसिस प्वाइंट ज्यादा है.
आइशर मोटर्स बेहतर मार्जिन और मजबूत मांग के दम पर निवेशकों का भरोसा जीत रही है. साथ ही मजबूत तिमाही नतीजे आने के बाद SBI के शेयर लगातार न्यू हाई बना रहे हैं. कुल मिलाकर, बाजार में हल्की गिरावट के बावजूद चुनिंदा शेयरों में जोरदार तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. मजबूत तिमाही नतीजे और बेहतर आउटलुक इन कंपनियों के शेयरों को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
