TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

SEBI के एक्शन के बाद Rajesh Exports के मार्केट कैप को लगा बड़ा झटका, तीन सेशन में करोड़ों की वैल्यू राख

SEBI की अंतरिम कार्रवाई के बाद कंपनी के शेयरों में लगातार दबाव देखने को मिला. इसके चलते कंपनी की बाजार में कुल वैल्यू यानी मार्केट कैप में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. SEBI ने कंपनी और इसके चेयरमैन राजेश मेहता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बाजार में कारोबार करने पर रोक लगाई है.

राजेश एक्सपोर्ट Image Credit: Money9 Live

Rajesh Exports: Rajesh Exports की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. SEBI की अंतरिम कार्रवाई के बाद कंपनी के शेयरों में लगातार दबाव देखने को मिला. इसके चलते कंपनी की बाजार में कुल वैल्यू यानी मार्केट कैप में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. SEBI ने कंपनी और इसके चेयरमैन राजेश मेहता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बाजार में कारोबार करने पर रोक लगाई है. इसके बाद निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई और शेयर में लगातार बिकवाली देखने को मिली. नतीजा यह हुआ कि कुछ ही दिनों में कंपनी के मार्केट कैप से लाखों रुपये कम हो गए. कंपनी ने हालांकि सभी आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि वह SEBI को जरूरी दस्तावेज और जवाब दे रही है.

4 दिन में कितना घटा मार्केट कैप?

कंपनी के कुल 29.53 करोड़ इक्विटी शेयर हैं. 4 जून को शेयर का भाव 103.92 रुपये था. उस समय कंपनी का मार्केट कैप लगभग 3,068.76 करोड़ रुपये था. वहीं 8 जून को शेयर का भाव गिरकर 93.80 रुपये रह गया. इसके बाद कंपनी का मार्केट कैप घटकर करीब 2,770.91 करोड़ रुपये पर आ गया. यानी सिर्फ चार दिनों में कंपनी के मार्केट कैप में करीब 297.85 करोड़ रुपये की कमी आ गई. यह लगभग 9.7 प्रतिशत की गिरावट के बराबर है.

विवरणआंकड़ा
4 जून का मार्केट कैप₹3,068.76 करोड़
8 जून का मार्केट कैप₹2,770.91 करोड़
कुल गिरावट₹297.85 करोड़

SEBI ने क्या कार्रवाई की?

SEBI ने Rajesh Exports और उसके प्रमोटर-चेयरमैन राजेश मेहता के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है. नियामक संस्था का आरोप है कि कंपनी ने कई वर्षों तक अपनी आय और वित्तीय जानकारी को गलत तरीके से पेश किया. SEBI का कहना है कि जांच के दौरान कई जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए.

क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता?

SEBI के अनुसार कंपनी की घोषित आय और वास्तविक आंकड़ों में बड़ा अंतर पाया गया. नियामक ने करीब 15.15 लाख करोड़ रुपये की संभावित आय बढ़ाकर दिखाने की बात कही है. इसके अलावा कुछ निवेश और लेनदेन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं.

शेयर में आई तेज गिरावट

  • SEBI के आदेश के बाद Rajesh Exports के शेयर में लगातार कमजोरी देखने को मिली.
  • सोमवार को शेयर 5 प्रतिशत गिरकर लोअर सर्किट पर पहुंच गया.
  • यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र था जब शेयर में तेज गिरावट दर्ज की गई.

कंपनी ने क्या कहा?

Rajesh Exports ने सभी आरोपों को गलत बताया है. कंपनी का कहना है कि उसके वित्तीय आंकड़े सही हैं और SEBI की कुछ टिप्पणियां आंकड़ों को समझने में हुई गलती पर आधारित हैं. कंपनी ने यह भी कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही है और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगी. अब निवेशकों की नजर SEBI की आगे की जांच, कंपनी के जवाब और आने वाले फैसलों पर रहेगी. फिलहाल बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और इसी वजह से शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: बाजार क्रैश लेकिन चमका अडानी का ये शेयर, अर्जेंटीना के मेगा LNG प्रोजेक्ट से मिली 10 साल की बड़ी डील

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.