इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग खर्च बढ़ाने के ऐलान के बाद इन सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में तेजी, 5% तक उछले शेयर
FY27 के बजट में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पर खर्च बढ़ाने के प्रस्ताव से बाजार में सकारात्मक माहौल बना है. 40,000 करोड़ रुपये के ऐलान के बाद सेमीकंडक्टर सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई है. Dixon Technologies और CG Power जैसे स्टॉक्स में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी नजर आ रही है.
Semiconductor Stocks: वित्त मंत्री ने FY27 के बजट में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण) के लिए खर्च बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. इसके तहत इस क्षेत्र का कुल बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये किया जाएगा. इसका उद्देश्य देश में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का उत्पादन बढ़ाना, नई फैक्ट्रियां लगाना और लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है. इस कदम से भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और आयात पर निर्भरता भी कम होगी. इस ऐलान के बाद सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है. CG Power & Inds से लेकर Dixon Technologies तक, इस ऐलान के बाद शेयरों में अचानक तेजी देखी गई है.
सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में रैली
Dixon Technologies (India)
Dixon Technologies के शेयरों में 11 बजकर 4 मिनट के बाद अचानक तेजी आई. 11:30 बजे तक इसमें 4 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई. इस तेजी के बाद शेयर का भाव 10,860 रुपये के स्तर को छू गया. हालांकि, अभी भी इसके शेयरों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
CG Power & Inds
CG Power & Inds के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. हालांकि, इसके शेयर में बाजार खुलने के साथ ही तेजी आई थी, जो इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण) के लिए खर्च बढ़ाने के ऐलान के बाद भी जारी रही. फिलहाल शेयर का भाव 615 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है.
India Limited
Havells के शेयरों में मामूली तेजी आई है. यह तेजी बाजार खुलने के बाद से ही जारी है. इस तेजी के बाद कंपनी के शेयर 1,292 रुपये के स्तर तक पहुंच चुके हैं.
हालांकि, कुछ ऐसे स्टॉक्स भी हैं जिनके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. इसमें V-Guard Industries Limited और Hitachi Energy India Limited का नाम शामिल है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




