इन उम्‍मीदों ने बाजार में फूंकी जान, सेंसेक्स 800 अंक उछला, जानें वो 4 कारण जिनसे निवेशकों की हुई चांदी

सीजफायर की उम्मीद समेत मजबूत ग्‍लोब संकेतों से शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. नतीजतन सेंसेक्स 800 अंक उछलकर 77,501 के स्तर पर पहुंच गया. व्यापक खरीदारी से बाजार में पॉजिटिव माहौल रहा. इससे निवेशकों की चांदी हुई.

why market up know reasons Image Credit: canva/AI image

Share Market Ups reasons: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. बेहतर ग्लोबल संकेत और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित सीजफायर की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया. इसी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स करीब 1% तक चढ़ गए. वहीं सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछलकर 77,501 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 200 अंकों की तेजी के साथ 24,000 के पार निकल गया. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक इस तेजी से BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹450 लाख करोड़ हो गया, यानी निवेशकों की संपत्ति में एक ही दिन में ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ. तो आखिर किन 4 कारणों से बाजार में तेजी का रुख रहा, आइए जानते हैं.

तेजी की 4 बड़ी वजहें

सीजफायर से सपोर्ट

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की उम्मीदों ने बाजार को सपोर्ट दिया है. पाकिस्तान में संभावित वार्ता से निवेशकों को उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट तनाव कम हो सकता है.जिसके चलते शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करते दिखें. हालांकि अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है.

तेल कीमतों में राहत

ब्रेंट क्रूड में भले ही आज उछाल देखने को मिला. ये करीब 97 डॉलर प्रति बैरल और WTI 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा. मगर अभी भी यह 100 डॉल्‍र के नीचे बना हुआ है, जो भारत जैसे आयातक देश के लिए राहत की बात है. इसके अलावा होर्मुज को लेकर भी बात बनती नजर आ रही है. इससे तेल सप्‍लाई का संकट कम होने की उम्‍मीद है. इसने भी मार्केट को बूस्‍ट दिया है.

ग्लोबल बाजारों का साथ

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख रहा. जापान, कोरिया और चीन के बाजार हरे निशान में रहे. जापान का Nikkei 225 1.65% चढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.68% उछला. इससे भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला. इसके अलावा अमेरिकी बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए.

रुपया हुआ मजबूत

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 92.45 पर पहुंच गया. RBI के हस्तक्षेप और सुधरते माहौल से करेंसी को सपोर्ट मिला है.

यह भी पढ़ें: इन 3 स्‍टॉक्‍स पर FIIs का भरोसा! 2.41% तक बढ़ाई हिस्‍सेदारी, मजबूत फंडामेंटल दे रहा ग्रेाथ का हिंट, बन सकते हैं मल्‍टीबैगर

इन शेयरों में दिखी तेजी

बाजार की तेजी में कई दिग्गज शेयरों ने अहम भूमिका निभाई. Bajaj Finserv, Axis Bank, Asian Paints, Power Grid, Bajaj Finance, ICICI Bank और Bharat Electronics जैसे शेयरों में करीब 2% तक की बढ़त देखने को मिली. हालांकि आईटी सेक्टर में कमजोरी बनी रही. TCS, Infosys, HCL Tech और Tech Mahindra जैसे शेयरों में 2% तक की गिरावट दर्ज की गई. वहीं Sun Pharma करीब 4% गिरकर टॉप लूजर रहा.

इन स्‍टॉक्‍स में भी खरीदारी

India VIX में 5% से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे बाजार में डर कम हुआ. इसका असर स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों पर भी दिखा, जहां दोनों इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़े. NSE पर कुल 2,301 शेयरों में तेजी रही, जबकि सिर्फ 226 शेयरों में गिरावट आई.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Toll से कमाई करता है यह फंड, डिविडेंड देने में माहिर, आप भी उठा सकते हैं फायदा, जानें कहां लगा रखा है पैसा

SEBI ने पकड़ा बड़ा फ्रॉड, नकली मुनाफा दिखाकर निवेशकों को लूटा; ₹2950 करोड़ की पोंजी स्कीम बेनकाब

78 बार डिविडेंड दे चुकी कंपनी दोबारा बांटेगी मुनाफा, रेखा झुनझुनवाला के पास भी करीब 38 लाख शेयर, रिकॉर्ड डेट तय होते ही भागा स्‍टॉक

Solar Stocks पर JM Financial की आई रिपोर्ट, Waaree-Premier में बताया डाउनसाइड, इन 2 शेयरों में आएगी तेजी

तेल की कीमतों में नरमी का असर! IOC और HPCL जैसे शेयरों में जबरदस्त तेजी, एक हफ्ते में 8% तक भागे स्टॉक्स

गर्मी में कमाई का मौका! ब्रोकरेज हाउस ने दिया टॉप पिक, जानें कौन सा स्टॉक पोर्टफोलियो को करेगा गरम?