Opening Bell : सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी गिरा; रियल्टी-सीमेंट शेयरों में भारी बिकवाली, Ather Energy बना आज का हीरो!

ब्रॉडर मार्केट में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला. Nifty Midcap 100 में 0.21 फीसदी की गिरावट रही, जबकि Nifty Smallcap 100 में 0.41 फीसदी की तेजी देखने को मिली. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी शेयरों में देखने को मिली.

BSE Image Credit: Getty Images

Highlights

  • भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मिली-जुली रही.
  • शुरुआती कारोबार में Ather Energy के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 14.04 फीसदी की बढ़त के साथ 1,451.4 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
  • शुरुआती कारोबार के दौरान Asian Paints, Kotak Mahindra Bank, Adani Ports, Tata Steel और Bajaj Finance टॉप गेनर रहे. दूसरी तरफ HUL, Infosys, TCS, ITC, Maruti और Titan दबाव में नजर आए.

Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मिली-जुली रही. निवेशक RBI की पॉलिसी बैठक और अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बातचीत को लेकर सतर्क नजर आए. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स हल्की तेजी में रहा, जबकि निफ्टी दबाव में कारोबार करता दिखा. सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 147.07 अंक यानी 0.19 फीसदी बढ़कर 78,786.10 पर था. वहीं निफ्टी 162.75 अंक यानी 0.66 फीसदी गिरकर 24,611.55 पर कारोबार कर रहा था.

ब्रॉडर मार्केट में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला. Nifty Midcap 100 में 0.21 फीसदी की गिरावट रही, जबकि Nifty Smallcap 100 में 0.41 फीसदी की तेजी देखने को मिली. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी और सीमेंट शेयरों में देखने को मिली.

Ather Energy बना आज का हीरो

शुरुआती कारोबार में Ather Energy के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 14.04 फीसदी की बढ़त के साथ 1,451.4 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था. अगर प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में यह शेयर 19.47 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं, पिछले तीन महीनों में इसमें 55.25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. बीते एक साल में Ather Energy के शेयर ने निवेशकों को 317.91 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

निफ्टी के गेनर-लूजर

शुरुआती कारोबार के दौरान Asian Paints, Kotak Mahindra Bank, Adani Ports, Tata Steel और Bajaj Finance टॉप गेनर रहे. दूसरी तरफ HUL, Infosys, TCS, ITC, Maruti और Titan दबाव में नजर आए.

आज ये कंपनियां जारी करेंगी Q1 नतीजे

शेयर बाजार में आज Q1FY27 के नतीजों का एक्शन काफी ज्यादा रहने वाला है. इनमें Bharti Airtel, Godrej Properties, Marico, MCX, ONGC, Pidilite Industries, PNB Housing Finance, RITES, NHPC, Kalyan Jewellers India, Zydus Wellness, Emami, Metropolis Healthcare, UNO Minda, Tata Investment Corporation, Welspun Enterprises और Wonderla Holidays जैसी कंपनियां शामिल हैं.

इसके अलावा Alembic Pharmaceuticals, ASK Automotive, Avalon Technologies, BASF India, Castrol India, Deepak Nitrite, Graphite India, Happy Forgings, Hindustan Foods, KSB, Metro Brands, Motherson Sumi Wiring India, Safari Industries India, Sanofi India, Symphony, Timken India और United Breweries समेत कई कंपनियों के नतीजे भी आज आएंगे.

IPO मार्केट का हाल

  • Aegeus Technologies IPO मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. यह 23.71 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है.
  • वहीं, Anawil Wire & Engineering IPO में मंगलवार को सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है. कंपनी IPO के जरिए प्राइमरी मार्केट से 177.81 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है.
  • इसके अलावा G.V. Electricals और Fusion Klassroom Edutech IPO में आज सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है. दोनों बुक-बिल्ड इश्यू हैं.

रुपये की शुरुआत फ्लैट

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की शुरुआत मंगलवार को लगभग फ्लैट रही. रुपया सोमवार के 95.34 रुपये प्रति डॉलर के बंद भाव के मुकाबले मंगलवार को 95.36 रुपये प्रति डॉलर पर खुला. यानी शुरुआती कारोबार में रुपये में 2 पैसे की मामूली कमजोरी रही.

बाजार की नजर RBI और US-Iran बातचीत पर

फिलहाल बाजार में सबसे ज्यादा नजर RBI की पॉलिसी बैठक और अमेरिका-ईरान बातचीत पर है. इन दोनों घटनाक्रमों से जुड़ी खबरों के बीच निवेशक सतर्क रुख अपना सकते हैं. इसके अलावा आज आने वाले Q1FY27 के नतीजे भी शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. खासकर कंपनियों की कमाई, मार्जिन और आगे के कारोबार को लेकर मैनेजमेंट की टिप्पणी पर निवेशकों की नजर रहेगी.

इन रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सोर्स-NSE

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:04 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 14 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 323 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 0.25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में करीब 0.09 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 0.12 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?

सोमवार, 3 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. पूरे कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा और अधिकांश सेक्टर्स में बढ़त दर्ज की गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर 78,639 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 390 अंकों की मजबूती के साथ 24,774 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार ने दिनभर अपनी बढ़त बरकरार रखी. खासतौर पर IT सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसने बाजार को मजबूत सहारा दिया. इसके अलावा, भारतीय रुपये में भी मजबूती दर्ज की गई, जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ा.

इसे भी पढें- बाजार का स्टार बना ये शेयर! Q1 नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी, लगा अपर सर्किट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.