बाजार में भारी बिकवाली! सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 24000 के नीचे आया, बुरी तरह टूटे ज्वेलरी स्टॉक्स
आज कई बड़ी कंपनियां अपनी चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित करेंगी, जिनमें Abbott India, Canara Bank, Indian Hotels Company, PVR Inox, JSW Energy, UPL, JB Chemicals & Pharmaceuticals, G R Infraprojects समेत कई अन्य नाम शामिल हैं. इन नतीजों के आधार पर संबंधित शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Stock Market Opening Bell : आज ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के चलते निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 805 अंकों यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,523.19 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 230.50 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूटकर 23,945.65 पर आ गया. इस दौरान 1,814 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि केवल 960 शेयरों में बढ़त देखने को मिली. वहीं 221 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. Nifty MidCap इंडेक्स में करीब 0.84 फीसदी की गिरावट और Nifty SmallCap इंडेक्स में लगभग 1.14 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटो और ज्वेलरी शेयरों में देखने को मिली.
किन ऑटो शेयरों में कितनी गिरावट?
कच्चे तेल में तेज उछाल
आज ब्रेंट क्रूड में जोरदार तेजी देखने को मिली. Brent crude करीब 3.31 फीसदी बढ़कर 104.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. इससे बाजार के सेंटीमेंट पर बुरा असर देखने को मिला है.
ज्वेलरी स्टॉक में भारी बिकवाली
11 मई को ज्वेलरी स्टॉक में भारी बिकवाली देखने को मिली. इस दौरान Senco Gold और Kalyan Jewellers India के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
कमोडिटी बाजार
कमोडिटी बाजार में सोने के वायदा भाव में लगभग 0.7 फीसदी की गिरावट देखी गई है, जबकि चांदी के वायदा भाव में 0.59 फीसदी की हल्की तेजी दर्ज की गई है.
आज के Q4 नतीजे
आज कई बड़ी कंपनियां अपनी चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित करेंगी, जिनमें Abbott India, Canara Bank, Indian Hotels Company, PVR Inox, JSW Energy, UPL, JB Chemicals & Pharmaceuticals, G R Infraprojects समेत कई अन्य नाम शामिल हैं. इन नतीजों के आधार पर संबंधित शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
IPO अपडेट
Simca Advertising का IPO आज दूसरे दिन खुला है. अब तक यह इश्यू लगभग 0.65 गुना सब्सक्राइब हुआ है. कंपनी का उद्देश्य इस पब्लिक इश्यू के जरिए 58.04 करोड़ रुपये जुटाने का है, हालांकि निवेशकों की भागीदारी फिलहाल धीमी बनी हुई है.
करेंसी मार्केट का हाल
भारतीय रुपया कमजोर होकर 94.88 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 94.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. रुपये में यह गिरावट डॉलर की मजबूती और ग्लोबल रिस्क बढ़ने के कारण देखी जा रही है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
ब्रेंट क्रूड में तेजी
ब्रेंट क्रूड में भी तेजी देखने को मिली है. इसकी वजह से भी बाजार का सेंटीमेंट बिगड़ा हुआ है. ब्रेंट क्रूड 3.5 फीसदी उछलकर 104.80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड 99 डॉलर के करीब पहुंच गया.
एशियाई बाजारों का हाल( 9:07 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 228 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 182 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 0.34 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.25 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 352 अंकों की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
शुक्रवार को बाजार में भारी बिकवाली रही थी. सेंसेक्स 516 अंक की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ था निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट के साथ 24,176 पर आ गया था. कारोबार में बैंक और मेटल शेयरों में बिकवाली रही थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.