खराब सेंटीमेंट के बावजूद बाजार में तेजी, सभी इंडेक्स हरे निशान में, टाटा मोटर्स फिसला
16 जून को बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई. यह तेजी खराब ग्लोबल सेंटीमेंट के बावजूद देखने को मिली. इस दौरान सभी इंडेक्स तेजी में थे. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 222 अंकों की तेजी के साथ 81,349 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 72 अंक उछलकर 24,799 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

Stock Market Opening Bell: खराब ग्लोबल सेंटीमेंट के बाद आज बाजार की शुरुआत तेज हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 222 अंकों की तेजी के साथ 81,349 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 72 अंक उछलकर 24,799 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली.
SpiceJet में तेजी
शुरुआती कारोबार में SpiceJet के शेयरों में तेजी देखने को मिली. इस दौरान कंपनी के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा उछल गए. इस तेजी के पीछे की वजह है कि कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 319 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया जो पिछले तिमाही से 12 गुना ज्यादा है. यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है. इस खबर का असर शेयरों पर देखने को मिला.
Nazara Technologies के शेयर गिरे
आज Nazara Technologies के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान कंपनी के शेयर 1 फीसदी नीचे आ गए. इसकी वजह है- रेखा झुनझुनवाला की Nazara Technologies में अपनी हिस्सेदारी घटाना.
रुपया दबाव में खुला
रुपया डॉलर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ खुला. सोमवार को रुपया 86.18 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 86.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
टाटा मोटर्स, एशियन पेंट, और पावर ग्रिड में तेजी )
आज, कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स में 1.07 फीसदी की गिरावट, एशियन पेंट में 0.89 फीसदी की तेजी, और पावर ग्रिड के शेयरों 1.16 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर का नाम | ओपनिंग प्राइस | हाई | लो | पिछला बंद भाव | करंट भाव | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
बीईएल | ₹396.15 | ₹400.00 | ₹395.70 | ₹394.20 | ₹399.65 | +1.38% |
पावरग्रिड | ₹287.95 | ₹290.10 | ₹286.30 | ₹285.50 | ₹289.20 | +1.30% |
ट्रेंट | ₹5,589.00 | ₹5,659.00 | ₹5,561.50 | ₹5,590.00 | ₹5,654.00 | +1.14% |
सिप्ला | ₹1,501.90 | ₹1,524.80 | ₹1,499.80 | ₹1,505.20 | ₹1,522.40 | +1.14% |
श्रीराम फाइनेंस | ₹669.00 | ₹675.35 | ₹668.60 | ₹667.15 | ₹674.50 | +1.10% |
निफ्टी के टॉप-लूजर ( टाटा मोटर्स में बिकवाली )
शेयर का नाम | ओपनिंग प्राइस | हाई | लो | पिछला बंद भाव | करंट भाव | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
टाटा मोटर्स | ₹711.00 | ₹714.00 | ₹703.50 | ₹712.05 | ₹706.30 | -0.81% |
डॉ. रेड्डीज | ₹1,359.80 | ₹1,359.80 | ₹1,349.00 | ₹1,362.50 | ₹1,353.10 | -0.69% |
जियो फाइनेंस | ₹293.50 | ₹294.05 | ₹291.35 | ₹294.05 | ₹292.40 | -0.56% |
अदाणी पोर्ट्स | ₹1,389.00 | ₹1,408.00 | ₹1,375.00 | ₹1,405.00 | ₹1,399.60 | -0.38% |
सन फार्मा | ₹1,665.00 | ₹1,684.90 | ₹1,655.70 | ₹1,687.80 | ₹1,681.70 | -0.36% |
एशियाई बाजारों में रुझान (सुबह के 9 बजे तक)
- गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 45 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- जापान के निक्केई में 383 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 21 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 109 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.71 फीसदी की तेजी रही.
- सिंगापुर के बाजार में 0.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
शुक्रवार को बाजार में रही बिकवाली
इजराइल के ईरान पर हमले के बाद भारतीय बाजार में बिकवाली रही थी. शुक्रवार 13 जून को सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में भी करीब 169 अंकों की गिरावट के साथ 24,718 के स्तर पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 4 में तेजी और 26 शेयरों में गिरावट रही थी. बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटो और IT शेयर ज्यादा गिरते दिखे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

रिटायरमेंट से पहले वॉरेन बफेट ने चुने ‘भविष्य के विजेता’, इन 7 कंपनियों में लगाया है 203 अरब डॉलर का दांव

IPO का फ्यूचर नहीं बता पाया GMP, इन 3 की लिस्टिंग ने सारे अनुमान किए फेल; निवेशकों को 50% तक मुनाफा

पटरी से उतरा टाटा समूह का ये शेयर, बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 60 मिनट में डूबे ₹13,106.95 करोड़!
