हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 24000 के ऊपर, मेटल-फार्मा शेयरों में बंपर रैली
निफ्टी के गेनर्स में Sun Pharma, Adani Ports, Kotak Mahindra Bank, Eternal और JSW Steel शामिल रहे, जिन्होंने बाजार को सपोर्ट दिया. हालांकि, कुछ बड़े शेयरों में दबाव भी देखने को मिला. निफ्टी के लूजर्स में Axis Bank, Shriram Finance और Reliance Industries जैसे दिग्गज शेयर शामिल रहे.
Stock Market Opening Bell : ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के दम पर 27 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की. निवेशकों में उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव में कमी आ सकती है, जिससे ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट बेहतर हुआ है. कारोबार के दौरान निफ्टी 50 करीब 0.48 फीसदी यानी 135.35 अंक की बढ़त के साथ 24,021 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा. वहीं सेंसेक्स 0.41 फीसदी यानी 415 अंक चढ़कर 77,089.17 पर पहुंच गया. सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिली.
निफ्टी के गेनर-लूजर
निफ्टी के गेनर्स में Sun Pharma, Adani Ports, Kotak Mahindra Bank, Eternal और JSW Steel शामिल रहे, जिन्होंने बाजार को सपोर्ट दिया. हालांकि, कुछ बड़े शेयरों में दबाव भी देखने को मिला. निफ्टी के लूजर्स में Axis Bank, Shriram Finance और Reliance Industries जैसे दिग्गज शेयर शामिल रहे, जिनमें हल्की कमजोरी दर्ज की गई.
आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजें
आज बाजार में कई बड़ी कंपनियों के Q4 नतीजे भी आने वाले हैं, जिन पर निवेशकों की नजरें टिकी हैं. इनमें AGI Greenpac, Adani Total Gas, AU Small Finance Bank, Bajaj Housing Finance, Coal India, Canara Robeco Asset Management Company, City Union Bank, Prataap Snacks, Huhtamaki India, Jindal Saw, Kirloskar Pneumatic Company, Mahindra Holidays & Resorts India, Nippon Life India AMC, The Phoenix Mills, Piramal Finance, Punjab & Sind Bank, Rallis India, SBI Cards and Payment Services, Supreme Industries, Tamilnad Mercantile Bank, UltraTech Cement, Unicommerce Esolutions, Varun Beverages और Websol Energy System शामिल हैं.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 140 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 1000 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 18 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.45 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 938 अंकों से ज्यादा की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 2.33 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
शुक्रवार के कारोबारी सत्र में प्रमुख इंडेक्स दबाव में बंद हुए. सुबह की शुरुआत में ही सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 फीसदी तक टूट गए, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी. बाजार में कमजोरी की बड़ी वजह ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और ग्लोबल अनिश्चितताएं रहीं. 24 अप्रैल को कारोबार के अंत में भी बाजार संभल नहीं पाया और निफ्टी 24,000 के अहम स्तर से नीचे बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स 982.71 अंकों यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 76,681.29 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 275.10 अंक यानी 1.14 फीसदी टूटकर 23,897.95 के स्तर पर आ गया.
इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RIL पर Elara Capital बुलिश; O2C बिजनेस का दबाव, लेकिन ब्रोकरेज ने दिया Buy रेटिंग, जानें टारगेट प्राइस
कुछ दिन पहले RBI का एक्शन, बाजार खुलते ही रिएक्शन; 8% लुढ़का Paytm, Buy-Sell? जानें एक्सपर्ट्स की राय
46% रैली के बाद भी दम बाकी! अमेरिका से सऊदी तक विस्तार, इस पाइप कंपनी का बड़ा ऑर्डर बुक बना ताकत
