टूटा बाजार, निफ्टी 25000 के नीचे आया, सेंसेक्स 1500 अंक फिसला; STT में बढ़ोतरी से मचा हड़कंप!
फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर STT को 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत कर दिया गया है. इस फैसले का सीधा असर डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग कॉस्ट पर पड़ने वाला है. 03:21 बजे तक सेंसेक्स 1500 अंकों की गिरावट के साथ 80,681 वहीं, निफ्टी 501 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 24,798 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आइए जानते हैं कि बजट से किन सेक्टर के शेयरों में रैली देखने को मिली.
Stock Market Opening Bell: यूनियन बजट से पहले 1 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने हल्की कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की. जैसे ही संसद में बजट पेश होना शुरु हुआ वैसे ही बाजार में रैली होनी शुरु हो गई. हालांकि, तेजी टिक नहीं सकी. जैसे ही STT को बढ़ाने की बात कही गई वैसे ही बाजार बुरी तरह टूट गया. फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर STT को 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत कर दिया गया है. इस फैसले का सीधा असर डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग कॉस्ट पर पड़ने वाला है. 03:21 बजे तक सेंसेक्स 1500 अंकों की गिरावट के साथ 80,681 वहीं, निफ्टी 501 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 24,798 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आइए जानते हैं कि बजट से किन सेक्टर के शेयरों में रैली देखने को मिली.
मछली पालन और कोस्टल सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तटीय क्षेत्रों में फिशरीज और सप्लाई चेन डेलवप करने की योजना की घोषणा की. इस खबर के बाद इससे जुड़े शेयरों में खरीदारी का जोर देखा गया. Apex Frozen Foods के शेयर 6.9 फीसदी बढ़े, Avanti Feeds 5.3 फीसदी ऊपर गए, Waterbase 7.5 फीसदी उछला, Coastal Corporation 4.9 फीसदी चढ़ा और Zeal Aqua 7.8 फीसदी बढ़ गया.
Cosco India के शेयरों में 19 फीसदी की जोरदार उछाल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स के लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने का प्रस्ताव पेश किया. इस खबर के बाद Cosco India के शेयरों में 19 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली.
टेक्सटाइल सेक्टर के शेयरों में तेजी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टेक्सटाइल में वैल्यू एडिशन बढ़ाने के लिए मेट्रो टेक्सटाइल पार्क बनाने का सुझाव दिया. इस खबर के बाद टेक्सटाइल शेयरों में तेजी देखने को मिली.
- Welspun Living के शेयर 4.6 फीसदी बढ़े
- Gokaldas Exports 5.75 फीसदी चढ़ा
- Trident Limited 6.58 फीसदी उछला
- इसके अलावा, SRF ने 2.2 फीसदी की बढ़त बनाई, KPR Mill 6.5 फीसदी ऊपर गया और Trident 9.3 फीसदी तक चढ़ गया.
फार्मा शेयरों में तेजी
वित्त मंत्री ने बायो-फार्मा इंडस्ट्री के लिए 10,000 करोड़ रुपये की घोषणा की. जिसके बाद फार्मा शेयरों में तेजी देखने को मिली. मार्केट में Sun Pharma, Dr. Reddy’s, Cipla जैसे बड़े फार्मा शेयरों पर खरीदारी बढ़ी.

सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में तेजी
वित्त मंत्री मिनिस्टर निर्मला सीतारमण द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40,000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा के बाद, Dixon Technologies, Amber Enterprises और Syrma SGS Technology के शेयरों में 5 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली.
PFC और REC के शेयरों में लगभग 3 फीसदी की तेजी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा PFC और REC कंपनियों के रिस्ट्रक्चरिंग प्लान की घोषणा के बाद, दोनों कंपनियों के शेयरों में लगभग 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निवेशकों ने इसे स्ट्रॉन्ग कॉर्पोरेट रीफॉर्म का संकेत माना. इसी का असर इस सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला.
कैसा खुला था बाजार? ( बाजार खुलने के समय )
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 64.34 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 82,205.44 पर खुला, जबकि निफ्टी 46.05 अंक या 0.18 प्रतिशत टूटकर 25,274.60 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. एडवांस-डिक्लाइन की बात करें तो कारोबार की शुरुआत में 1,346 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1,118 शेयरों में गिरावट रही और 191 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते नजर आए. निफ्टी 50 पर चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का रुझान दिखा, जहां Sun Pharma, Bajaj Auto, Bharat Electronics, HDFC Bank और Axis Bank टॉप गेनर्स रहे. वहीं, मेटल और एनर्जी शेयरों में दबाव देखने को मिला और Hindalco, Tata Steel, JSW Steel, Coal India और Adani Enterprises निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल रहे.
निफ्टी के टॉप गेनर

निफ्टी के टॉप लूजर

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

गिफ्ट निफ्टी में रैली ( 9:10 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी में 5 अंकों की तेजी देखने को मिली थी.
- जापान के निक्केई में 52 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 557 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में आधा फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब आधा फीसदी की बिकवाली रही थी.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
बीते कारोबारी दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. इस दौरान सेंसेक्स 296 अंक गिरकर 82,269 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 98 अंकों की गिरावट के साथ 25,320 पर बंद हुआ था. सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल शेयर सबसे ज्यादा टूटे थे. वहीं, FMCG में खरीदारी रही थी.
इसे भी पढ़ें- Budget Day Trade Setup: 01 फरवरी को कैसा रहेगा बाजार? 5 साल में क्या कहता है निफ्टी का इतिहास
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
भयंकर बिकवाली! वॉल स्ट्रीट में बुरी तरह टूटे टेक शेयर, नैस्डैक 2% टूटा, इन वजहों से सहमा अमेरिकी बाजार
Stocks to Watch: Coal India, Muthoot Finance, ONGC समेत इन शेयरों पर रहेगी सबकी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
इस स्मॉलकैप कंपनी में मुकुल अग्रवाल का दांव, खरीद रखे हैं 1000000 शेयर, दिखा ग्रोथ का दम, क्या डेटा सेंटर बूम का मिलेगा फायदा
