Share Market Today: शेयर बाजार की सतर्क शुरुआत, Nifty और Sensex में मामूली बढ़त, जानें क्या है वजह

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई, जहां सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले. हालांकि शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बाजार ने तेजी पकड़ी और दोनों इंडेक्स हरे निशान में पहुंच गए. चुनिंदा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि एशियाई बाजारों का रुख मिला-जुला रहा.

शेयर मार्केट Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

Share Market Today: सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला है. दोनों बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty लाला निशान के साथ खुले. हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. Nifty 50 24,165.90 के स्तर पर खुला जो पिछले बंद भाव से लगभग 30 अंक नीचे है. वहीं Sensex 77,976.13 के स्तर पर खुला जो पिछेल बंद 77,988.68 के स्तर से थोड़ा कम है. हालांकि 9 बजकर 27 मिनट पर दोनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. Sensex में 140 अंक से अधिक तो वहीं Nifty में 30 अंक की तेजी दर्ज की गई है.

ये हैं टॉप गेनर्स

बाजार में आज कुछ कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखने को मिली. आईटीसी, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी और वरुण बेवरेजेज जैसे प्रमुख शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा हुंडई मोटर इंडिया, एनटीपीसी और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्प जैसी कंपनियों के शेयर भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आए.

टॉप लूजर्स

Index का क्या है हाल?

Source – NSE

क्या है एशियाई बाजार का हाल?

आज एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला. जापान का निक्केई (Nikkei) करीब 0.99% गिरकर बंद हुआ. हांग सेंग (Hang Seng) में भी लगभग 1.37% की कमजोरी दर्ज की गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी (KOSPI) करीब 0.90% फिसला. वहीं, यूरोप के बाजारों में हल्की बढ़त दिखी.

Gifty Nifty

  • Gifty Nifty – 24,210 (-0.02%)

बाजार में सतर्क शुरुआत की वजहें

  • ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर के लिए दूसरे राउंड की बातचीत का माहौल तैयार हो रहा है.
  • इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ है, जिससे पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म होने की संभावना बढ़ी है.
  • ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गया है.
  • कंपनियों के तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित कर रहे हैं.
  • डॉलर की तुलना में रुपया मजबूत हो रहा है. 1 डॉलर की तुलना में रुपया 92.92 के स्तर पर पहुंच गया है.


यह भी पढ़ें: इन तीन डेट फ्री कंपनियों पर रखें नजर, भाव ₹100 से भी कम, 5 साल में 4400% तक उछला शेयर, फंडामेंटल्स भी दमदार

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.