खत्म हो जाएगा Iran-USA युद्ध? ट्रंप का दावा – परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हुआ ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने पर सहमत हो गया है और दोनों देशों के बीच समझौता जल्द अंतिम रूप ले सकता है. बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है, हालांकि कुछ मुद्दों पर मतभेद अभी भी बने हुए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर इस समझौते पर नजरें टिकी हैं.
Iran-USA Peace Talk: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध में एक नया मोड़ आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने 16 अप्रैल को दावा किया कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने पर सहमत हो गया है और दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि समझौता 20 साल से ज्यादा समय तक लागू रह सकता है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है.
समझौते की संभावना
मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने बातचीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच काफी हद तक सहमति बन चुकी है. उनके मुताबिक, ईरान ने अपने समृद्ध यूरेनियम (Enriched Uranium) भंडार को सौंपने जैसी अहम शर्तों पर भी सहमति जताई है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में बातचीत का अगला दौर हो सकता है, जिससे समझौता जल्द पूरा होने की उम्मीद है.
पाकिस्तान में हो सकता है समझौते पर हस्ताक्षर
ट्रंप ने संकेत दिया कि अगर बातचीत सफल रहती है तो समझौते पर हस्ताक्षर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद इस मौके पर वहां जा सकते हैं. यह बातचीत पाकिस्तान की मध्यस्थता में हो रही है, जिससे कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं.
मतभेद अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं
हालांकि, बातचीत के बावजूद कुछ मुद्दों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं. मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका चाहता है कि ईरान लंबे समय तक यूरेनियम संवर्धन पर रोक लगाए और अपने भंडार को खत्म करे. वहीं ईरान का कहना है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, लेकिन उसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम संवर्धन का अधिकार मिलना चाहिए. ईरान 3–5 साल की सीमित अवधि और आंशिक समझौते के पक्ष में है. ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो तनाव और संघर्ष फिर से बढ़ सकता है, लेकिन फिलहाल दोनों देशों के बीच बातचीत से सकारात्मक नतीजे की उम्मीद जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: इजरायल-लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर हुए सहमत, ट्रंप ने किया ऐलान
Latest Stories
इजरायल-लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर हुए सहमत, ट्रंप ने किया ऐलान
विदेशी बैंकों में फंसा है ईरान का ₹9 लाख करोड़, चीन समेत इन देशों में फ्रीज है फंड, जानें कहां-कहां फंसा है पैसा?
फिर फूटेगा ट्रंप टैरिफ बम! जुलाई से बढ़ सकती है ट्रेड वॉर की गर्मी, US ट्रेजरी सेक्रेटरी ने दिया बड़ा हिंट
