लाल निशान में खुला बाजार, फार्मा और मीडिया शेयरों में तेजी, इस खबर के बाद टूट गए Paytm के शेयर
12 जून को बाजार लाल निशान में खुला. इस दौरान सेंसेक्स के अधिकतर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 67 अंक गिरकर 82,472 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 10 अंक कमजोर होकर 25,131 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 13 में तेजी और 17 में गिरावट देखने को मिली.

Stock Market Opening Bell: एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बाद आज, 12 जून को बाजार लाल निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 67 अंक गिरकर 82,472 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 10 अंक कमजोर होकर 25,131 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 13 में तेजी और 17 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी फार्मा और मीडिया शेयरों में देखने को मिली.
Sterlite Technologies में तूफानी तेजी
12 जून को Sterlite Technologies के शेयरों में तूफानी तेजी मिली. इस दौरान शेयर 13 फीसदी चढ़कर 87 रुपये के भाव पर पहुंच गया. इस तेजी के पीछे की वजह है कि स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज और दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ने मिलकर BSNL के साथ 2,631.14 करोड़ रुपये का करार किया है. जिसका असर आज शुरुआती कारोबार में देखने को मिला.
RailTel में इस वजह से तेजी
गुरुवार को RailTel के शेयरों में तेजी. शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 465 रुपये के भाव पर पहुंच गए. इस तेजी का कारण है- कंपनी को SECL से 119.49 करोड़ रुपये का काम मिला है.
Paytm के शेयरों में भारी बिकवाली
One97 Communications, जो Paytm की पैरेंट कंपनी है, उसके शेयरों में गुरुवार, 12 जून को करीब 10 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली. यह गिरावट पिछले साल फरवरी के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट रही. Paytm के शेयरों में आई जोरदार गिरावट की वजह वित्त मंत्रालय की ओर से आया एक स्पष्टीकरण है. इसमें कहा गया कि UPI ट्रांजेक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की जो खबरें आ रही थीं, उस पर मंत्रालय ने सफाई दी है. इसी के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली.
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर का नाम | खुलने का भाव | लो | हाई | पिछला बंद भाव | अभी का भाव (LTP) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
ONGC | ₹251.50 | ₹255.20 | ₹250.58 | ₹247.32 | ₹253.78 | +2.61% |
ASIANPAINT | ₹2,224.00 | ₹2,263.00 | ₹2,224.00 | ₹2,208.80 | ₹2,254.50 | +2.07% |
SUNPHARMA | ₹1,694.90 | ₹1,727.50 | ₹1,692.30 | ₹1,690.60 | ₹1,722.40 | +1.88% |
BAJAJFINSV | ₹2,016.00 | ₹2,049.00 | ₹2,012.20 | ₹2,012.90 | ₹2,043.50 | +1.52% |
DRREDDY | ₹1,360.00 | ₹1,379.70 | ₹1,359.00 | ₹1,351.10 | ₹1,367.00 | +1.18% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर का नाम | खुलने का भाव | लो | हाई | पिछला बंद भाव | अभी का भाव (LTP) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
INFY | ₹1,617.00 | ₹1,620.10 | ₹1,601.90 | ₹1,631.10 | ₹1,610.50 | -1.26% |
ETERNAL | ₹257.07 | ₹257.10 | ₹253.64 | ₹257.07 | ₹255.17 | -0.74% |
TATAMOTORS | ₹737.00 | ₹737.70 | ₹729.60 | ₹736.40 | ₹731.50 | -0.67% |
TECHM | ₹1,636.00 | ₹1,638.00 | ₹1,620.20 | ₹1,637.50 | ₹1,627.00 | -0.64% |
TATASTEEL | ₹156.00 | ₹156.26 | ₹155.04 | ₹156.41 | ₹155.53 | -0.56% |
सेंसेक्स के अधिकतर शेयर में गिरावट ( सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी )

एशियाई बाजारों का हाल ( सुबह के 9 बजे तक का रुझान )
- आज शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला.
- गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 23 अंकों की तेजी रही.
- जापान के निक्केई में 180 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 109 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 139 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.91 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के बाजार में तेजी देखने को मिली.
कैसा रहा था कल का बाजार?
बीते दिन यानी 11 जून को बाजार में तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 82,515 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी के साथ 25,141 के लेवल पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में ही गिरावट नजर आई थी. आज IT और ऑटो शेयर्स में तेजी रही। वहीं एनर्जी, बैंकिंग और FMCG शेयर्स पर दबाव देखने को मिला था.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

इजरायल हमले से सातवें आसमान पर क्रूड ऑयल की कीमत, औंधे मुंह लुढ़के तेल कंपनियों के शेयर, 6% तक टूटे

निवेशकों के 60 मिनट में डूबे 7 लाख करोड़, शेयर बाजार में तबाही; इन 4 वजहों से 1300 अंक टूटा सेंसेक्स

बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे ! Nifty 25000 के नीचे , सेंसेक्स के सभी शेयर फिसले; ईरान पर हमले का असर
