लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 134 अंक गिरा, IT, मेटल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली; Mazagon Dock लुढ़का
29 मई की गिरावट के बाद आज, 30 मई को बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 134 अंकों की गिरावट के साथ 81,498 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 30 अंक फिसलकर 24,823 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली.
Stock Market Opening Bell: हफ्ते के अंतिम कारोबारी सत्र बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 134 अंकों की गिरावट के साथ 81,498 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 30 अंक फिसलकर 24,823 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गरावट IT, मेटल और ऑटो शेयरों में देखने को मिली.
SJVN में भारी गिरावट
आज, 30 मई को SJVN में भारी गिरावट देखने को मिली. इस दौरान कंपनी के शेयर 4 फीसदी गिर गए. दरअसल, इस कंपनी को इस तिमाही में 127.7 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 61 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था.
Mazagon Dock Shipbuilders में गिरावट
तिमाही नतीजों के बाद Mazagon Dock Shipbuilders के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में शेयर 7 फीसदी तक गिर गए. दरअसल कंपनी को तिमाही नतीजों में नेट प्रॉफिट फिसलता दिखा.
Prostarm Info Systems IPO के शेयरों का अलॉटमेंट आज
Prostarm Info Systems के आईपीओ (IPO) का शेयर अलॉटमेंट आज, शुक्रवार 30 मई 2025 को फाइनल होने की उम्मीद है. यह आईपीओ निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा और 97.20 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हो गया. इस पब्लिक ऑफर की सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया गुरुवार, 29 मई 2025 को खत्म हुई थी. इतनी ज्यादा सब्सक्रिप्शन से यह साफ है कि निवेशकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है.
शुक्रवार को रुपये की अच्छी शुरुआत: डॉलर के मुकाबले 85.35 पर खुला
शुक्रवार को भारतीय रुपये की शुरुआत अच्छी रही। रुपया डॉलर के मुकाबले 85.35 पर खुला, जो कि गुरुवार के बंद भाव 85.51 से बेहतर है. यानी रुपया थोड़ा मजबूत हुआ है.
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव (%) |
COALINDIA | 398.95 | 404.75 | 398.50 | 398.20 | 403.60 | 1.36 |
TRENT | 5,656.00 | 5,724.00 | 5,645.00 | 5,657.00 | 5,716.00 | 1.04 |
ADANIPORTS | 1,442.00 | 1,457.50 | 1,441.10 | 1,438.60 | 1,450.90 | 0.85 |
LT | 3,655.30 | 3,695.30 | 3,654.50 | 3,655.30 | 3,684.00 | 0.79 |
NESTLEIND | 2,435.00 | 2,455.00 | 2,430.80 | 2,435.00 | 2,453.50 | 0.76 |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव (%) |
---|---|---|---|---|---|---|
BAJAJ-AUTO | 8,787.00 | 8,865.00 | 8,646.50 | 8,874.50 | 8,713.00 | -1.82 |
TECHM | 1,595.00 | 1,595.00 | 1,577.80 | 1,600.00 | 1,579.80 | -1.26 |
HINDALCO | 647.80 | 650.90 | 644.25 | 650.00 | 644.35 | -0.87 |
HCLTECH | 1,664.70 | 1,664.70 | 1,645.70 | 1,664.70 | 1,652.10 | -0.76 |
INDUSINDBK | 821.10 | 823.85 | 817.40 | 824.15 | 819.20 | -0.60 |
सेंसेक्स के शेयरों का हाल ( अडानी पोर्ट्स में तेजी)
एशियाई बाजारों का अपडेट
- गिफ्ट निफ्टी में मामूली 17 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- जापान के निक्केई में 542 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 381 अंकों की गिरावट देखी गई.
- कोस्पी में 0.80 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- इंडोनेशियाई बाजार में भी गिरावट देखने को मिली.
कल बाजार में रही तेजी
29 मई को बाजार में तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 321 अंक चढ़कर 81,633 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 81 अंकों की तेजी के साथ 24,834 के स्तर पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही थी. इंडसइंड बैंक और सनफार्मा के शेयर 2.5 फीसदी ऊपर बंद हुए. बजाज फाइनेंस, ITC और बजाज फिनसर्व में मामूली गिरावट रही थी. इसके अलावा निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में तेजी और 13 में गिरावट रही थी. NSE के IT, मेटल, ऑटो, रियल्टी और फार्मा इंडेक्स में 1.2 फीसदी की तेजी रही. वहीं, FMCG और बैंकिंग शेयर्स नीचे बंद हुए थे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.