ऑनलाइन गेमिंग में चोरी हो रहा पर्सनल डेटा, जालसाज बना रहे बच्चों को निशाना; ऐसे करें अपने बच्चों की सुरक्षा
साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. ठग इन दिनों बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं. बच्चे आजकल ऑनलाइन गेम खेलना बहुत पसंद करते हैं. ऑनलाइन दुनिया में सावधानी बहुत जरूरी है. राजू नाम का बच्चा भी रोज घंटों इस गेम में मस्त रहता था. लेकिन एक दिन उसकी एक गलती ने उसका सारा मजा खराब कर दिया.
Cyber Crime: साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. ठग इन दिनों बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। बच्चे आजकल ऑनलाइन गेम खेलना बहुत पसंद करते हैं. राजू नाम का बच्चा भी रोज घंटों इस गेम में मस्त रहता था. लेकिन एक दिन उसकी एक गलती ने उसका सारा मजा खराब कर दिया. एक दिन राजू गेम खेल रहा था तभी उसकी स्क्रीन पर एक मैसेज आया “फ्री मैजिक लूट बॉक्स जीतो. बस इस लिंक पर क्लिक करो” राजू ने बिना कुछ सोचे उस लिंक पर क्लिक कर दिया. लिंक खुलते ही एक रंग-बिरंगी वेबसाइट खुली. इसमें लिखा था “लॉगिन करो और अपना इनाम पाओ!” राजू ने जल्दी से अपनी गेम आईडी और पासवर्ड डाल दिए.
चौंकाने वाली बात आई सामने
वेबसाइट पर मैसेज आया “बधाई हो आपका लूट बॉक्स जल्दी मिलेगा!” राजू खुश हो गया और गेम में वापस गया. लेकिन उसे कोई लूट बॉक्स नहीं मिला. कुछ देर बाद जब उसने फिर से लॉगिन करने की कोशिश की तो चौंकाने वाली बात सामने आई. उसका अकाउंट गायब था! किसी ने उसकी गेम आईडी और पासवर्ड चुरा लिया था. राजू को नहीं पता था कि फ्री इनाम के नाम पर स्कैमर लोग नकली वेबसाइट बनाकर खिलाड़ियों की जानकारी चुराते हैं. उसकी एक छोटी सी गलती ने उसका भारी नुकसान कर दिया.
इसे भी पढ़ें- सिंधु जल समझौते पर बड़ा खुलासा, पाक को केवल पानी ही नहीं भारत को देने पड़े थे 160 करोड़, जाने क्यों
ऐसे करें बचाव
- अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें.
- अपनी गेम आईडी या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें.
- हमेशा गेम की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लॉगिन करें.
- अगर आपके साथ ऐसा स्कैम हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.
राजू की कहानी हमें सिखाती है कि ऑनलाइन दुनिया में सावधानी बहुत जरूरी है. फ्री ऑफर के चक्कर में न पड़ें, वरना आप भी राजू की तरह अपना अकाउंट खो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: तेजी से फैल रहे हैं 200 और 500 के नकली नोट, RBI ने किया खुलासा; ऐसे पहचाने करेंसी असली या नकली
Latest Stories
मेमोरी और स्टोरेज चिप्स के दाम अगले साल होंगे कम! लेकिन 2028 तक बनी रहेगी किल्लत, जानें पूरा मामला
iPhone 17 Pro Max से ₹20,000 तक महंगा होगा 18 Pro Max! दमदार कैमरा, नया A20 Pro चिप समेत कई एडवांस फीचर्स बढ़ाएंगे कीमत
Samsung का बड़ा धमाका! लॉन्च किए Galaxy Z8 Series के 3 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, आज रात से शुरू होगी प्री-ऑर्डर
