सोमवार को ₹10 से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक पर रहेगी निवेशकों की नजर, नए सेक्टर पर फोकस का ऐलान
₹10 से कम कीमत वाला पेनी स्टॉक सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी ने अपने AI कारोबार को साइबर वॉरफेयर, सप्लाई चेन और एनर्जी जैसे नए सेक्टर पर फोकस करने का ऐलान किया है. हालिया गिरावट के बावजूद इस खबर के चलते सोमवार को शेयर पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.

Silverline Technologies Stocks: 10 रुपये से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक Silverline Technologies एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है. कंपनी ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बिजनेस में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है, जिसके बाद सोमवार के बाजार में इस शेयर पर खास नजर रहने वाली है. कंपनी के इस नए AI फोकस और बढ़ती यूजर एक्टिविटी के चलते अब निवेशकों की नजर सोमवार के ट्रेडिंग सेशन पर टिकी रहेगी.
AI कारोबार में बड़ा बदलाव, नए सेक्टर पर फोकस
Silverline Technologies ने कहा है कि अब वह अपने AI डिविजन का फोकस साइबर वॉरफेयर, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एनर्जी मैनेजमेंट जैसे हाई-इम्पैक्ट ग्लोबल सेक्टर पर करेगी. कंपनी का लक्ष्य एडवांस टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी सिस्टम विकसित करना है, जो बढ़ते साइबर खतरों से एंटरप्राइज और सरकारी सिस्टम को सुरक्षित रख सके.
सप्लाई चेन और एनर्जी सॉल्यूशंस पर भी दांव
कंपनी ने यह भी बताया कि वह प्रेडिक्टिव AI मॉडल के जरिए सप्लाई चेन को मजबूत बनाने पर काम करेगी, जिससे कंपनियां पहले से जोखिम का अंदाजा लगा सकें. इसके साथ ही, स्मार्ट एनर्जी सॉल्यूशंस पर निवेश किया जाएगा, जिसमें ग्रिड ऑप्टिमाइजेशन और सस्टेनेबल एनर्जी को बढ़ावा देना शामिल है.
शेयर का क्या है हाल?
शेयर की बात करें तो Silverline Technologies का प्रदर्शन हाल में काफी कमजोर रहा है. गुरुवार को शेयर 4.90% बढ़कर ₹8.57 पर बंद हुआ.
- पिछले 1 महीने में शेयर करीब 48% टूट चुका है
- 6 महीने में 46% और एक साल में 32% की गिरावट
कैसी है कंपनी वित्तीय सेहत?
कंपनी वित्तीय मोर्चे पर काफी संघर्ष कर रही है. दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू केवल 4.10 करोड़ रुपये था, जो जून और सितंबर तिमाही के 100 करोड़ रुपये से काफी कम है. मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी संघर्ष कर रही है. बीते तीन तिमाही से कंपनी का प्रोफिट कम होता जा रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.