5 साल में रॉकेट की रफ्तार से भागा शेयर! अब किया बड़ा ऐलान, FII-म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई होल्डिंग

शेयर शुक्रवार को 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 361.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. यह शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 246 रुपये से करीब 46.86 प्रतिशत ऊपर है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 0.03 प्रतिशत की हल्की तेजी रही है. इसने तीन महीनों में 8.04 प्रतिशत और एक साल में 7.91 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. कंपनी का पीई रेशियो 42.19 है.

विदेशी निवेशक Image Credit: money9live.com

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी Sky Gold & Diamonds Ltd ने अपनी नई रणनीति “Sky Gold 3.0” के तहत बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है. कंपनी ने बड़े ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लान से हटकर अब एसेट लाइट और ज्यादा फुर्तीले विस्तार मॉडल को अपनाने का फैसला किया है. पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों ने 3800 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है. इसके साथ ही दिसंबर 2025 तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी 0.55 प्रतिशत से बढ़कर 0.78 प्रतिशत हो गई है. वहीं म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 7.27 प्रतिशत से बढ़कर 8.66 प्रतिशत हो गई है.

जमीन बेचकर लीज मॉडल से बढ़ाएगी क्षमता

कंपनी ने पहले करीब 105 करोड़ रुपये में जो जमीन खरीदी थी, उसे अब मोनेटाइज करने की योजना है. जमीन की बिक्री अगले छह महीने में पूरी करने का लक्ष्य है. अब कंपनी खुद नई फैक्ट्री खड़ी करने के बजाय लीज पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लेकर प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाएगी. इससे कैपिटल खर्च कम होगा, विस्तार तेजी से हो सकेगा और टाइमलाइन में देरी नहीं होगी.

कारोबार और बिजनेस मॉडल

Sky Gold Limited गोल्ड ज्वेलरी के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग के बिजनेस में है. कंपनी B2B मॉडल पर काम करती है, यानी इसके प्रोडक्ट मुख्य रूप से मिड-रेंज ज्वेलर्स और बुटीक स्टोर्स को बेचे जाते हैं. ये ज्वेलर्स आगे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स के जरिए ग्राहकों तक पहुंचते हैं. कंपनी घरेलू बाजार के साथ-साथ अमेरिकी बाजार में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.

शेयर का हाल

27 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 5,596.37 करोड़ रुपये है. शेयर शुक्रवार को 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 361.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. यह शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 246 रुपये से करीब 46.86 प्रतिशत ऊपर है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 0.03 प्रतिशत की हल्की तेजी रही है. इसने तीन महीनों में 8.04 प्रतिशत और एक साल में 7.91 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. कंपनी का पीई रेशियो 42.19 है.

इसे भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर का कमाल, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 3.50 करोड़, अब 7 मार्च को आएगा बड़ा अपड़ेट!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

जूते बेचने वाली कंपनी का चला जादू! एक दिन में 582% भागे शेयर, जानें अमेरिका से लेकर भारत तक क्यों है चर्चा?

रेखा झुनझुनवाला का हेल्‍थकेयर पर बड़ा दांव! पोर्टफोलियो में ये 3 नगीने, 51% तक डिस्‍काउंट पर कर रहे ट्रेड, इन फैक्‍टर्स से मिलेगा बूस्‍ट

गर्मी के साथ गरम हुए पावर स्टॉक्स! एक महीने में 60% तक भागे, जानें लिस्ट में कौन मचा रहा तहलका?

Ola Electric Vs Ather Energy: कहानी एक जैसी, गोली की रफ्तार से भाग रहे दोनों स्टॉक, जानें ब्रोकरेज कहां ज्यादा बुलिश

Share Market Today: आज तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex 546 अंक उछला, Nifty 24385 के पार, L&T-ICICI टॉप गेनर्स

पावर सेक्टर में करंट! ₹5 ट्रिलियन के प्रोजेक्ट्स और सरकार का मेगा प्लान, इन 3 कंपनियों की झोली भरने को तैयार!