21% तक उछल सकता है यह डिफेंस स्टॉक, Morgan Stanley ने ₹16,151 का टारगेट दिया; ₹21,200 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक

Morgan Stanley ने Solar Industries India Limited पर ‘Overweight’ रेटिंग देते हुए ₹16,151 का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 21% अपसाइड दिखाता है. ब्रोकरेज के अनुसार डिफेंस सेगमेंट में तेज विस्तार, ₹21,200 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक और इंटरनेशनल एक्सप्लोसिव बिजनेस में ग्रोथ कंपनी की फ्यूचर अर्निंग को सपोर्ट करेंगे.

Morgan Stanley ने Solar Industries India Limited पर ‘Overweight’ रेटिंग दिया है. Image Credit: Getty image

Morgan Stanley Buy Call: डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी Solar Industries India Limited एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने इस स्टॉक पर ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी है और ₹16,151 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है. यह टारगेट कंपनी के मौजूदा स्तर से करीब 21.55% तक की संभावित बढ़त का संकेत देता है. मजबूत ऑर्डर बुक, डिफेंस सेक्टर में तेजी और ग्लोबल मार्केट में विस्तार के कारण ब्रोकरेज कंपनी इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रही है.

ब्रोकरेज ने क्यों दिया ओवरवेट रेटिंग

Morgan Stanley के अनुसार Solar Industries India Limited की ग्रोथ रणनीति मजबूत और डॉयवर्स है. कंपनी डिफेंस और इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव दोनों सेगमेंट में तेजी से विस्तार कर रही है. ब्रोकरेज का मानना है कि डिफेंस सेक्टर में बढ़ते अवसर, मजबूत इंप्लीमेंटेशन कैपेसिटी और बढ़ते ऑर्डर फ्लो के कारण कंपनी आने वाले वर्षों में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर सकती है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कंपनी की मजबूत मौजूदगी लॉन्ग टर्म ग्रोथ को समर्थन देगी.

23% CAGR की उम्मीद

Morgan Stanley का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2030 के बीच कंपनी की आय 23% CAGR से बढ़ सकती है. इसमें डिफेंस कारोबार सबसे बड़ा ग्रोथ चालक होगा, जहां 36% CAGR की उम्मीद है. वहीं इंटरनेशनल एक्सप्लोसिव ट्रेड में 14% CAGR ग्रोथ का अनुमान है. ब्रोकरेज के मुताबिक कुल रिवेन्यू , ऑपरेशनल प्रॉफिट और एडजस्टेड नेट प्रॉफिट क्रमशः 20%, 22% और 23% CAGR से बढ़ सकते हैं. यह संकेत देता है कि कंपनी की प्रॉफिट और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस आने वाले समय में मजबूत रहने की संभावना है.

डिफेंस बिजनेस का बढ़ेगा योगदान

Morgan Stanley का अनुमान है कि कंपनी के रिवेन्यू में डिफेंस सेगमेंट का योगदान वित्त वर्ष 2026 के अनुमानित 27% से बढ़कर वित्त वर्ष 2030 तक 44% तक पहुंच सकता है. डिफेंस ऑर्डर में तेजी और नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने से कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्पष्ट दिखाई देती है. भारत सरकार के डिफेंस आत्मनिर्भरता अभियान और मेक इन इंडिया पहल से Solar Industries India Limited जैसी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है.

₹21,200 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक

दिसंबर 2025 तक Solar Industries India Limited का ऑर्डर बुक ₹21,200 करोड़ से अधिक का है. इसमें Coal India Limited, SCCL और डिफेंस सेक्टर से बड़े ऑर्डर शामिल हैं. यह मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन कंपनी को आने वाले वर्षों के लिए रिवेन्यू करता है और इसे विस्फोटक और डिफेंस मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर का अग्रणी खिलाड़ी बनाता है.

वित्तीय प्रदर्शन भी रहा मजबूत

Solar Industries India Limited का वित्तीय प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है. वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी का रिवेन्यू ₹1,973 करोड़ था, जो वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में बढ़कर ₹2,548 करोड़ हो गया, यानी इसमें 29.14% की ग्रोथ दर्ज की गई. इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹338 करोड़ से बढ़कर ₹467 करोड़ हो गया, जो 38.17% की मजबूत बढ़त को दिखात है. इसके अलावा, पिछले पांच वर्षों में कंपनी का रिवेन्यू 27.51% सीएजीआर और नेट प्रॉफिट 35.79% सीएजीआर से बढ़ा है, जो कंपनी की मजबूत ग्रोथ क्षमता और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन को दिखाता है.

ये भी पढ़ें- नवरत्न PSU कंपनी NBCC की बड़ी छलांग, एक दशक में ऑर्डर बुक में आया दमदार उछाल; निवेशक रखें रडार पर

मजबूत फंडामेंटल और हाई रिटर्न रेशियों

कंपनी का आरओसीई और आरओई दोनों 38.1% है, जो मजबूत कैपिटल इफिसेंसी को दिखाता है. कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो 0.17 गुना है, जो कम लोन और मजबूत बैलेंस शीट का संकेत देता है. प्रति शेयर आय ₹160 होने से कंपनी की कमाई की क्षमता भी मजबूत दिखाई देती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.