Solar Stocks पर JM Financial की आई रिपोर्ट, Waaree-Premier में बताया डाउनसाइड, इन 2 शेयरों में आएगी तेजी

आने वाले सालों में सोलर सेक्टर में बड़ा निवेश देखने को मिल सकता है. सरकार के फोकस और बढ़ती बिजली मांग के कारण कंपनियां अपनी क्षमता बढ़ा रही हैं. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने सोलर सेक्टर की कई कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 5 साल में कंपनियां बड़े पैमाने पर निवेश करेंगी.

सोलर स्टॉक्स Image Credit: Canva

JM Financial on Solar Stocks: भारत में सोलर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले सालों में इसमें बड़ा निवेश देखने को मिल सकता है. सरकार के फोकस और बढ़ती बिजली मांग के कारण कंपनियां अपनी क्षमता बढ़ा रही हैं. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने सोलर सेक्टर की कई कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में कुछ शेयरों में सीमित तेजी की बात कही गई है, जबकि कुछ कंपनियों में बेहतर मौका नजर आ रहा है.

Waaree Energies

Waaree Energies पर JM Financial ने ‘Reduce’ की सलाह दी है. इसका टारगेट प्राइस 2,815 रुपये रखा गया है, जो मौजूदा कीमत से करीब 10 प्रतिशत नीचे है. हालांकि कंपनी की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है. रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा आने वाले सालों में तेजी से बढ़ सकते हैं. लेकिन JM Financial का मानना है कि मौजूदा कीमत में यह सारी अच्छी खबरें पहले ही शामिल हो चुकी हैं.

Premier Energies

Premier Energies को भी ‘Reduce’ रेटिंग दी गई है. इसका टारगेट 816 रुपये रखा गया है, जो करीब 10 प्रतिशत गिरावट का संकेत देता है. कंपनी की क्षमता बढ़ रही है और मार्जिन भी बेहतर हो सकता है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन ज्यादा होने के कारण इसमें अभी ज्यादा तेजी की गुंजाइश कम नजर आ रही है.

Emmvee Photovoltaics

Emmvee Photovoltaics को ‘Buy’ रेटिंग मिली है. इसका टारगेट प्राइस 291 रुपये रखा गया है, जिसमें करीब 31 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अपनी क्षमता तेजी से बढ़ा रही है और इसका बिजनेस मजबूत हो रहा है. आने वाले समय में इसकी कमाई और मुनाफा तेजी से बढ़ सकते हैं.

Vikram Solar

Vikram Solar को ‘Add’ रेटिंग दी गई है. इसका टारगेट 202 रुपये है, जो करीब 5 प्रतिशत की हल्की तेजी दिखाता है.
कंपनी अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ा रही है, जिससे भविष्य में ग्रोथ बनी रह सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में सोलर सेक्टर में बड़ा निवेश होगा. लेकिन कुछ प्रोजेक्ट्स में देरी हो सकती है या वे पूरी तरह लागू नहीं हो पाएंगे.
इससे धीरे-धीरे बाजार में कुछ ही बड़ी कंपनियां मजबूत होकर सामने आ सकती हैं.

कंपनी का नामEBITDA FY25EBITDA FY28ग्रोथ (%) FY25-28टारगेट प्राइस (₹)मौजूदा कीमत (₹)अपसाइड / डाउनसाइडरेटिंग
Waaree Energies27,21678,44442%2,8153,125-10%Reduce
Premier Energies17,80938,62829%865960-10%Reduce
Emmvee PV7,21929,44330%291223+31%Buy
Vikram Solar4,92019,71465%202192+5%Add
सोर्स: JM Financial

इसे भी पढ़ें- Wipro पर बड़ा अपडेट! 16 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग में शेयर बायबैक पर करेगी विचार, एक हफ्ते में 6% चढ़े शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Toll से कमाई करता है यह फंड, डिविडेंड देने में माहिर, आप भी उठा सकते हैं फायदा, जानें कहां लगा रखा है पैसा

SEBI ने पकड़ा बड़ा फ्रॉड, नकली मुनाफा दिखाकर निवेशकों को लूटा; ₹2950 करोड़ की पोंजी स्कीम बेनकाब

78 बार डिविडेंड दे चुकी कंपनी दोबारा बांटेगी मुनाफा, रेखा झुनझुनवाला के पास भी करीब 38 लाख शेयर, रिकॉर्ड डेट तय होते ही भागा स्‍टॉक

तेल की कीमतों में नरमी का असर! IOC और HPCL जैसे शेयरों में जबरदस्त तेजी, एक हफ्ते में 8% तक भागे स्टॉक्स

इन उम्‍मीदों ने बाजार में फूंकी जान, सेंसेक्स 800 अंक उछला, जानें वो 4 कारण जिनसे निवेशकों की हुई चांदी

गर्मी में कमाई का मौका! ब्रोकरेज हाउस ने दिया टॉप पिक, जानें कौन सा स्टॉक पोर्टफोलियो को करेगा गरम?