Stock in Focus: बैंकिंग स्टॉक्स, SAIL से लेकर NALCO तक इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन! रखें नजर
6 अप्रैल को निवेशकों की नजर बाजार के साथ-साथ कई चुनिंदा शेयरों पर रहने वाली है. Q4 अपडेट, मैनेजमेंट बदलाव, अधिग्रहण और सेक्टर आधारित ग्रोथ जैसे फैक्टर्स के चलते इन स्टॉक्स में 6 अप्रैल को अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है. निवेशकों को इन शेयरों पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

2 अप्रैल को बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच हल्की तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 185.23 अंक यानी 0.25 प्रतिशत चढ़कर 73,319.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 33.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 22,713.10 पर बंद हुआ. ऐसे में 6 अप्रैल के कारोबार में कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.
Punjab National Bank
Punjab National Bank ने Q4 में स्थिर ग्रोथ दर्ज की है. बैंक का कुल ग्लोबल बिजनेस 10.8 प्रतिशत बढ़कर 29.72 लाख करोड़ रुपये हो गया. एडवांस में 13 प्रतिशत और डिपॉजिट में 9.3 प्रतिशत की बढ़त रही. CASA रेश्यो भी 71.3 प्रतिशत से बढ़कर 73.7 प्रतिशत हो गया है.
बैंकिंग स्टॉक्स
बैंकिंग सेक्टर में भी हलचल बनी रहेगी. Jammu and Kashmir Bank का कुल बिजनेस 13.6 प्रतिशत बढ़ा, Central Bank of India ने 15.7 प्रतिशत ग्रोथ दिखाई और Bank of India का ग्लोबल बिजनेस 14.5 प्रतिशत बढ़ा. छोटे बैंकों में CSB Bank के एडवांस 27 प्रतिशत, Capital Small Finance Bank के 20.9 प्रतिशत और Punjab and Sind Bank के एडवांस 18.4 प्रतिशत बढ़े हैं.
SAIL
SAIL में मैनेजमेंट बदलाव हुआ है. Amarendu Prakash ने चेयरमैन और MD पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह Krishna Kumar Singh को 2 अप्रैल 2026 से तीन महीने के लिए नया चेयरमैन और MD नियुक्त किया गया है.
Tata Motors (PV और JLR)
Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल और JLR सेगमेंट में Q4 के दौरान कमजोरी दिखी. होलसेल्स 14.5 प्रतिशत घटकर 95,300 यूनिट रहे, जबकि रिटेल सेल्स 14.3 प्रतिशत गिरकर 92,700 यूनिट रही. हालांकि तिमाही आधार पर सुधार देखने को मिला.
National Aluminium Company (NALCO)
NALCO ने FY26 में अच्छा प्रदर्शन किया है. एल्युमिना सेल्स 30.7 प्रतिशत बढ़कर 14.46 लाख टन हो गई, जबकि एल्युमिनियम सेल्स 2.8 प्रतिशत बढ़कर 4.74 लाख टन रही.
Raymond Realty
Raymond Realty ने मजबूत प्री सेल्स दर्ज की है. Q4FY26 में प्री सेल्स 139 प्रतिशत बढ़कर 1,519 करोड़ रुपये रही. पूरे साल FY26 में प्री सेल्स 31 प्रतिशत बढ़कर 3,023 करोड़ रुपये रही, हालांकि कलेक्शन में 9 प्रतिशत की गिरावट आई.
M&M Financial Services
M&M Financial Services ने Q4FY26 में 11 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 17,180 करोड़ रुपये के डिस्बर्समेंट किए. पूरे साल FY26 में डिस्बर्समेंट 6 प्रतिशत बढ़कर 61,100 करोड़ रुपये रहे.
Hindustan Zinc
Hindustan Zinc का Q4 प्रदर्शन मिला जुला रहा. माइन मेटल प्रोडक्शन 2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि रिफाइंड जिंक आउटपुट 6 प्रतिशत बढ़ा. सिल्वर प्रोडक्शन लगभग स्थिर रहा और रिफाइंड लेड में 2 प्रतिशत की गिरावट आई.
Emami
Emami ने Axiom Ayurveda में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी अब 73.5 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदकर इसे पूरी तरह अधिग्रहित करेगी. यह डील करीब 200 करोड़ रुपये की बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.