Closing Bell: तेजी के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 479 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के ऊपर, अब आगे क्या है एक्सपर्ट की राय

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ. सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो आईटी इंडेक्स में 1.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और मेटल इंडेक्स 0.2 फीसदी नीचे बंद हुआ. इसके उलट पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ चमका.

बाजार में तेजी Image Credit: Canva

Stock Market Closing Bell: 23 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 479.95 अंकों यानी 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 83,294.66 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 141.75 अंक यानी 0.55 फीसदी चढ़कर 25,713 के स्तर पर क्लोज हुआ. निफ्टी 25,700 के अहम स्तर के ऊपर टिकने में कामयाब रहा, जो बाजार के लिए पॉजिटिव साइन माना जा रहा है. अगर एडवांस-डिक्लाइन की बात करें तो 1852 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2274 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 171 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. इस तेजी के बाद निवेशकों ने करीब 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा कमाए.

निफ्टी के प्रमुख गेनर्स

निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में अडानी पोर्ट्स, डॉ. रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी लाइफ और नेस्ले इंडिया शामिल रहे, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिली और इन्होंने इंडेक्स को सपोर्ट दिया.

निफ्टी के प्रमुख लूजर्स

वहीं निफ्टी के प्रमुख लूजर्स में हिंडाल्को, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और सिप्ला रहे, जहां मुनाफावसूली और बिकवाली का दबाव देखने को मिला, खासतौर पर आईटी शेयरों में कमजोरी हावी रही.

सेक्टोरल प्रदर्शन

सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो आईटी इंडेक्स में 1.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और मेटल इंडेक्स 0.2 फीसदी नीचे बंद हुआ. इसके उलट पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ चमका. फार्मा, ऑयल एंड गैस, इंफ्रा, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में लगभग 0.5 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई, जिससे बाजार को व्यापक समर्थन मिला.

मिडकैप और स्मॉलकैप

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

कैसा रहा था कल का बाजार?

बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार 20 फरवरी को बाजार में तेजी रही थी. सेंसेक्स 316 अंक (0.38 फीसदी) चढ़कर 82,814 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 117 अंक (0.46 फीसदी) चढ़कर 25,571 के स्तर पर बंद हुआ था. कारोबार में मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी. इसके अलावा, आईटी में गिरावट देखने को मिली थी.

क्या है एक्सपर्ट की राय

जियोजित इंवेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ नीति के खिलाफ दिए गए फैसले का घरेलू बाजारों ने स्वागत किया. निवेशक अब ट्रंप की संशोधित रणनीति और अन्य देशों के साथ संभावित पुनः वार्ताओं के दायरे पर अधिक स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से वैश्विक बाजारों में निकट अवधि में सतर्कता का माहौल बन सकता है. सेक्टोरल स्तर पर आईटी इंडेक्स पर दबाव बना रहा है, जिसका कारण AI-driven disruption को लेकर बनी अनिश्चितताएं हैं.

हालांकि, इसके बावजूद निवेशकों ने घरेलू थीम पर फोकस बनाए रखा. बैंकों, पावर, एफएमसीजी और कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, क्योंकि मांग में मजबूती और आर्थिक रिकवरी की उम्मीदें बनी हुई हैं.

इंडेक्स और बदलाव

NameLastHighLowChg. %
BSE Sensex83,294.6683,486.1582,906.830.0058
Nifty Midcap 15021,882.1022,012.5021,781.95-0.16%
Nifty 5025,713.0025,771.4525,609.350.0055
Nifty 20014,331.0014,380.4514,274.750.0035
BSE-50036,817.8636,946.3936,682.690.0039
BSE-20011,652.9111,689.5411,608.400.004
BSE-10026,897.3126,983.3626,794.740.004
NIfty smallcap 508,364.908,432.458,326.350.0037
Nifty Smallcap 25016,027.9516,128.2515,958.650.0043
Nifty 50 Value 2013,082.1513,137.6513,032.150.0018
NIFTY Smallcap 10017,051.9517,202.3016,984.900.0029
Nifty Midcap 5016,772.4016,925.0016,710.05-0.83%
NIFTY Midcap 10059,255.6559,698.5059,014.30-0.43%
Nifty 50023,484.9523,566.8523,394.250.0038
Nifty 50 USD9,799.709,841.009,767.650.0067
Nifty 10026,355.4026,425.2526,249.150.0053
India VIX14.137514.477512.7725-1.57%
Nifty Next 5069,723.1070,042.9569,417.850.0039
सोर्स-इंवेस्टिंग.कॉम

इसे भी पढ़ें- कॉपर के डिमांड से फोकस में ये स्टॉक, 20 देशों में फैला कंपनी का बिजनेस, 6 महीने में 42% भागे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.