Closing Bell: बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के ऊपर बंद; ऑटो-बैंक स्टॉक्स चमके

सेक्टोरल फ्रंट पर सभी इंडेक्स हरे निशान में रहे. कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में करीब 3.5 फीसदी की जोरदार तेजी देखने को मिली, जबकि रियल्टी, फार्मा, PSU बैंक, मेटल, ऑटो, FMCG और कैपिटल गुड्स सेक्टर में करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. निफ्टी के टॉप गेनर्स में Shriram Finance, UltraTech Cement, Grasim Industries, Bajaj Finance और Adani Enterprises शामिल रहे.

स्टॉक मार्केट रैली. Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार 25 मार्च को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,205 अंक यानी 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 75,273.45 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 394.05 अंक यानी 1.72 फीसदी चढ़कर 23,306.45 पर बंद हुआ. मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव रही, जहां करीब 2841 शेयरों में तेजी, 1309 में गिरावट और 134 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. सेक्टोरल फ्रंट पर सभी इंडेक्स हरे निशान में रहे. कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में करीब 3.5 फीसदी की जोरदार तेजी देखने को मिली, जबकि रियल्टी, फार्मा, PSU बैंक, मेटल, ऑटो, FMCG और कैपिटल गुड्स सेक्टर में करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इस तेजी के बाद निवेशकों ने करीब 9 लाख करोड़ कमाए.

निफ्टी के गेनर-लूजर

निफ्टी के टॉप गेनर्स में Shriram Finance, UltraTech Cement, Grasim Industries, Bajaj Finance और Adani Enterprises शामिल रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Tech Mahindra, TCS, Bharat Electronics और Power Grid Corporation of India शामिल रहे.

ब्रॉडर मार्केट का हाल

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 2.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स- NSE

कैसा रहा था कल का बाजार?

शेयर बाजार में कल यानी 24 मार्च को तेजी देखने को मिली थी. इस दौरान सेंसेक्स 1372 अंक या 1.89 फीसदी की तेजी के साथ 74,068 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 400 अंक या 1.78 फीसदी की तेजी के साथ 22,912 पर क्लोज हुआ था. कारोबार के दौरान बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही थी.

इसे भी पढ़ें- इस सेमीकंडक्टर स्टॉक में बंपर रैली, Make in India का मिलेगा सपोर्ट! FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! प्रमोटर्स ने ओपन मार्केट से खरीदे लाखों शेयर, भाव ₹100 से कम

Dollar Vs Rupee: रुपया रिकॉर्ड लो पर, डॉलर के मुकाबले 94.05 के नए निचले स्तर पर बंद, जानें एक्सपर्ट की राय?

₹459 करोड़ का ऑर्डर बना इस डिफेंस कंपनी के लिए गेमचेंजर, एक दिन में 14% से ज्‍यादा उछला स्‍टॉक, ये खास उपकरण करेगी सप्‍लाई

इन 5 डिफेंस शेयरों में कमाई का मौका, दे सकते हैं 62 फीसदी तक रिटर्न; ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह

सुनील सिंघानिया के 2 शेयर 52 वीक लो के पास पहुंचे, फिर भी नहीं किया एग्जिट, ₹112 करोड़ का लगा रखा है दांव; जानें भरोसे की वजह?

TVS Motor देगी 1200% का इंटरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय, कंपनी के ऐलान से उछले शेयर