शेयर बाजार में ₹12 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1800 अंक ढहा; रुपये में रिकॉर्ड गिरावट सहित इन 5 कारणों से आई तबाही

सोमवार को सुबह 10:30 बजे तक S&P BSE सेंसेक्स 1816.32 अंक गिरकर 72,716.64 पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी50 578.25 अंक टूटकर 22,536.25 पर आ गया. सेंसेक्स में गिरावट से निवेशकों को ₹12 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ. आइये जानते हैं कि मार्केट में बड़ी गिरावट क्यों आई.

किन 5 कारणों से टूटा शेयर बाजार, जानें Image Credit: TV9 Bharatvarsh

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. सुबह 10:30 बजे तक S&P BSE सेंसेक्स 1816.32 अंक गिरकर 72,716.64 पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी50 578.25 अंक टूटकर 22,536.25 पर आ गया. दोनों इंडेक्स में बिकवाली है. आज की इस बड़ी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में भी भारी नुकसान हुआ है. सुबह 10: 27 बजे तक BSE का मार्केट कैप घटने से ₹12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई. आइये बाजार में जारी इस गिरावट के प्रमुख कारणों पर नजर डालते हैं.

बाजार गिरने की मुख्य वजहें

जियो-पॉलिटिकल टेंशन

बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में जारी युद्ध है जो अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों को अस्थिर कर दिया है, खासकर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चिंता बनी हुई है जो तेल सप्लाई का अहम मार्ग है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे में होर्मुज खोलने का अल्टीमेटम दिया है, जिससे अनिश्चितता और बढ़ गई है.

क्रूड ऑयल की कीमतों ने बढ़ाया दबाव

बाजार गिरने की एक और बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है. सुबह के कारोबार में ब्रेंट क्रूड $112.94 प्रति बैरल और WTI $99.23 प्रति बैरल पर पहुंच गया. इस महीने तेल की कीमतों में 50% से ज्यादा की तेजी आई है. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के अनुसार, यह संकट 1970 के दशक के तेल संकट से भी बड़ा हो सकता है. तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ती है और कंपनियों की लागत बढ़ जाती है जिससे बाजार पर दबाव पड़ता है.

रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया

भारतीय रुपया भी दबाव में है और यह सोमवार को 93.84 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. यह शुक्रवार के 93.7350 के पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गया. युद्ध शुरू होने के बाद से रुपया करीब 3% कमजोर हुआ है जिससे आयात महंगा हो गया है, खासकर कच्चा तेल, जो महंगाई को और बढ़ा सकता है.

सभी सेक्टरों में बिकवाली

बाजार में लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली
• HDFC बैंक 3.43% गिरा
• ICICI बैंक 1.5% नीचे
• Axis बैंक 1.90% गिरा
• Infosys 0.72% और TCS 0.28% नीचे

ऑटो और कंजम्प्शन शेयरों में भी दबाव दिखा:
• मारुति सुजुकी 1.15%
• टाइटन 2.53%
• एशियन पेंट्स 1.39% गिरा

इसके अलावा L&T, UltraTech Cement और Adani Ports जैसे शेयरों में भी 2% के आसपास गिरावट रही.

INDIA VIX में बढ़त

इंडिया VIX 14.6% की तेजी के साथ 26.14 पर पहुंच गया जिससे बाजार में अस्थिरता साफ नजर आ रही है.

इसे भी पढ़ें- 3 महीने में 432% तक चढ़े 5 स्टॉक्स, 2 बने मल्टीबैगर; भाव ₹20 से कम, जानें कौन है असली रिटर्न किंग?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सेंसेक्स में 1800 अंकों की गिरावट के बावजूद इन 25 शेयरों में लगा अपर सर्किट, 52 वीक हाई पर पहुंचे स्टॉक, निवेशक हुए मालामाल

₹100 अरब के मार्केट में तेजी से बढ़ रही ये पेंट कंपनी, 31% बढ़ा नेट प्रॉफिट, 5 साल में 150% रिटर्न, रखें नजर

55% मार्जिन, 44% सिल्वर से मुनाफा… फिर क्यों Hindustan Zinc के शेयर से पीछा छुड़ा रहे निवेशक

मेटल बाजार में कुछ बड़ा होने वाला है, सोने- चांदी से 3 घंटे में ₹187830800000000 साफ; एक्सपर्ट ने दिए 3 बड़े संकेत

1-2 नहीं… इस हफ्ते 9 कंपनियों के बड़े कॉरपोरेट एक्शन, डिविडेंड से लेकर बोनस और स्टॉक स्प्लिट तक मौका ही मौका

खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex 1400 व Nifty 400 से अधिक अंक टूटा; चंद मिनटों में निवेशकों के ₹8.25 लाख करोड़ स्वाहा