Closing Bell: बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्‍स 1342 अंक टूटा, निफ्टी 24900 के नीचे आया, निवेशकों के डूबे ₹5 लाख करोड़

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी गिरा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, FMCG, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक, कैपिटल गुड्स, IT और रियल्टी सेक्टर में 0.5 फीसदी से 2 फीसदी तक की गिरावट रही. वहीं ऑयल एंड गैस और फार्मा सेक्टर हल्की बढ़त के साथ बंद हुए.

शेयर बाजार Image Credit: Canva

इन दिनों बाजार में सांप-सीढ़ी का खेल चल रहा है. बीते दिन मंगलवार को 2 दिन की गिरावट के बाद शानदार रैली आई थी. अब आज, बुधवार को बाजार में भयानक बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,342.27 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 76,863.71 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 394.75 अंक यानी 1.63 फीसदी टूटकर 23,866.85 के स्तर पर बंद हुआ. बिकवाली का आलम ये रहा कि 1,807 शेयरों में तेजी, 2,277 शेयरों में गिरावट, जबकि 138 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. निफ्टी के टॉप लूजर्स में Bajaj Finance, Axis Bank, Bajaj Finserv, Eicher Motors और M&M शामिल रहे. वहीं NTPC, Jio Financial, Coal India, Sun Pharma और Dr. Reddy’s Labs निफ्टी के टॉप गेनर्स रहे. इस दौरान निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

ब्रॉडर मार्केट का हाल

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी गिरा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, FMCG, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक, कैपिटल गुड्स, IT और रियल्टी सेक्टर में 0.5 फीसदी से 2 फीसदी तक की गिरावट रही. वहीं ऑयल एंड गैस और फार्मा सेक्टर हल्की बढ़त के साथ बंद हुए.

सोर्स-BSE

कैसा रहा था कल का बाजार?

दो दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार वापसी देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 639 अंकों की तेजी के साथ 78,205 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 233 अंक उछलकर 24,261 के स्तर पर पहुंच गया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो शेयरों में जबरदस्त रैली देखने को मिली, जबकि कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस सेक्टर में हल्की कमजोरी रही. बीएसई पर करीब 2,998 शेयरों में तेजी, 1,111 शेयरों में गिरावट, जबकि 125 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए.

इसे भी पढ़ें- 10 मार्च को बाजार में लौटी रौनक, Choice Broking का दावा- इन 3 शेयरों में मिलेगा रिटर्न, हफ्ते भर में आएगी रैली!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories