31 मार्च को शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद , इस हफ्ते 2 दिन नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें पूरी डिटेल
31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा. इस दिन Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके अलावा 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर भी बाजार बंद रहेगा, जिससे इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन ही ट्रेडिंग होगी. बाजार में जारी गिरावट के बीच निवेशकों को सतर्क रहने.
Stock Market Holiday: शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह हफ्ता थोड़ा अलग रहने वाला है. अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि 31 मार्च को बाजार खुलेगा या नहीं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. इस हफ्ते दो दिन बाजार बंद रहने वाला है जिससे ट्रेडिंग के मौके कम हो जाएंगे. लगातार गिरावट के बीच निवेशकों को एक छोटा सा ब्रेक जरूर मिलेगा. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि कब बाजार बंद रहेगा और इसका आप पर क्या असर होगा.
कल बाजार खुलेगा या बंद रहेगा
31 मार्च मंगलवार को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा. इस दिन महावीर जयंती के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी. Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे. इस दौरान आप किसी भी तरह की खरीद या बिक्री नहीं कर पाएंगे. निवेशकों को अपने ट्रेड पहले से प्लान करने की जरूरत होगी और अगले दिन यानी बुधवार से फिर सामान्य कारोबार शुरू होगा.
इस हफ्ते कितने दिन खुलेगा बाजार
30 मार्च से 3 अप्रैल के बीच कुल पांच ट्रेडिंग दिन होते हैं, लेकिन इस बार दो दिन छुट्टी होने की वजह से बाजार सिर्फ तीन दिन खुलेगा. 31 मार्च को महावीर जयंती और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है. इस वजह से सोमवार, बुधवार और गुरुवार को ही ट्रेडिंग होगी. कम दिन खुलने से बाजार में उतार चढ़ाव ज्यादा देखने को मिल सकता है और वोलैटिलिटी बढ़ सकती है.
गुड फ्राइडे पर भी रहेगा बंद
3 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेगा. यह हफ्ते का दूसरा बंद होगा और इस दिन भारत के साथ- साथ कई ग्लोबल बाजार भी बंद रहेंगे. निवेशकों को लंबा वीकेंड मिलेगा. इस दौरान आने वाली खबरों का असर अगले हफ्ते बाजार खुलने पर देखने को मिल सकता है.
कमोडिटी बाजार का टाइम अलग रहेगा
कमोडिटी बाजार में थोड़ा अलग नियम लागू होगा. 31 मार्च को सुबह का सेशन बंद रहेगा लेकिन शाम पांच बजे से ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी. रात 11 बजे तक कारोबारी हिस्सा ले सकेंगे. इससे कमोडिटी ट्रेडर्स को थोड़ी राहत मिलेगी और वे शाम के समय अपनी पोजिशन बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- MI vs KKR: 221 रन चेज कर मुंबई की शानदार जीत, रोहित-रिकल्टन की साझेदारी ने पलटी बाजी
आगे कब बंद रहेगा बाजार
अप्रैल में एक और बड़ी छुट्टी आने वाली है. 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर बाजार बंद रहेगा. इसके बाद मई और जून में भी कुछ छुट्टियां हैं. साल भर में कई मौके पर ट्रेडिंग बंद रहती है इसलिए निवेशकों को पहले से बाजार का कैलेंडर देखकर अपनी रणनीति बनानी चाहिए.
