इस तारीख को लॉन्च होगा Lava का ये स्मार्टफोन! Unisoc T7250 प्रोसेसर से होगा लैस; चेक करें फीचर्स

Lava International अपना नया फोन Lava Bold N2 Pro 4G भारत में लॉन्च करने जा रही है. यह फोन 31 मार्च को लॉन्च होगा और इसमें कई दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं. कंपनी इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए ला रही है, जो कम कीमत में अच्छा परफॉर्मेंस और फीचर्स चाहते हैं.

lava Image Credit: Money9 live

Lava Bold N2 Pro 4G: अगर आप नया बजट स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Lava International अपना नया फोन Lava Bold N2 Pro 4G भारत में लॉन्च करने जा रही है. यह फोन 31 मार्च को लॉन्च होगा और इसमें कई दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं. कंपनी इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए ला रही है, जो कम कीमत में अच्छा परफॉर्मेंस और फीचर्स चाहते हैं. फोन में बड़ी स्क्रीन, अच्छा कैमरा और लंबी बैटरी जैसी खूबियां मिलेंगी.

कब होगा लॉन्च और क्या होंगे कलर

Gadgets 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक Lava Bold N2 Pro 4G भारत में 31 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. यह फोन दो कलर में आएगा. Aurora Gold और Eclipse Gray. इस फोन में Android 15 मिलेगा. फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे रोजमर्रा के काम आसानी से हो जाएंगे. इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलेगा.

डिस्प्ले और कैमरा

फोन में 6.67 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, जिससे स्क्रीन स्मूद चलेगी. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा मिलेगा. फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी. यह USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करेगा. इसके अलावा फोन में IP54 रेटिंग मिलेगी, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा.

कीमत का इंतजार

फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत नहीं बताई है. लॉन्च के दिन ही कीमत और बाकी जानकारी सामने आएगी. यह फोन कम बजट में अच्छे फीचर्स देने वाला स्मार्टफोन साबित हो सकता है.

फीचरजानकारी
लॉन्च तारीख31 मार्च, दोपहर 12 बजे
कलर ऑप्शनAurora Gold, Eclipse Gray
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15
प्रोसेसरUnisoc T7250
RAM4GB
स्टोरेज64GB
डिस्प्ले6.67 इंच HD+ LCD
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमरा50MP
बैटरी5000mAh
चार्जिंगUSB Type-C
सुरक्षा (IP रेटिंग)IP54 (धूल और पानी से सुरक्षा)

यह भी पढ़ें: DAC Approval से डिफेंस सेक्टर के बुरे दिन खत्म? 8% तक उछला Ideaforge Tech, जानें HAL-BEL-GRSE का हाल