Stock Market Holiday: 1 जनवरी को शेयर मार्केट खुलेगा या रहेगा बंद? दूर करें ट्रेडिंग को लेकर कन्फ्यूजन
1 जनवरी 2026 को शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा. NSE और BSE के इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी सेगमेंट सामान्य रूप से खुले रहेंगे. केवल NSE का कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट बंद रहेगा. जनवरी की पहली पूरी छुट्टी 26 जनवरी को होगी.
नए साल की शुरुआत से पहले निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि 1 जनवरी को शेयर बाजार खुलेगा या बंद. क्योंकि ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में न्यू ईयर पर छुट्टी रहती है, ऐसे में ट्रेडर्स भी कन्फ्यूज हो जाते हैं. लेकिन अगर आप 1 जनवरी 2026 के लिए ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. आइए जानते हैं कैसे.
1 जनवरी 2026 को शेयर बाजार का स्टेटस क्या रहेगा?
1 जनवरी 2026 को इक्विटी ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा. Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange of India दोनों की ओर से जारी 2026 की हॉलिडे लिस्ट में न्यू ईयर डे को इक्विटी सेगमेंट की छुट्टी के तौर पर शामिल नहीं किया गया है. इसका मतलब साफ है कि गुरुवार यानी 1 जनवरी 2026 को निवेशक सामान्य दिनों की तरह शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे.
कौन-से सेगमेंट खुले रहेंगे?
न्यू ईयर डे 2026 पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सामान्य रूप से काम करेंगे यानी स्टॉक्स, फ्यूचर्स-ऑप्शंस और करेंसी ट्रेडिंग पर कोई ब्रेक नहीं होगा.
किस सेगमेंट में रहेगी छुट्टी?
हालांकि पूरी तरह से सभी सेगमेंट खुले नहीं रहेंगे. 1 जनवरी 2026 को केवल NSE का कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट बंद रहेगा. इस सेगमेंट में ट्रेड करने वाले निवेशकों को ध्यान रखने की जरूरत है. जनवरी महीने में शेयर बाजार की पहली पूरी ट्रेडिंग छुट्टी 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को रहेगी. गणतंत्र दिवस के मौके पर इस दिन NSE और BSE के सभी सेगमेंट बंद रहेंगे.
साल 2026 में शेयर मार्केट की छुट्टियां (Trading Holidays)
| क्रम संख्या | तारीख | दिन | छुट्टी का कारण |
|---|---|---|---|
| 1 | 26 जनवरी 2026 | सोमवार | गणतंत्र दिवस |
| 2 | 03 मार्च 2026 | मंगलवार | होली |
| 3 | 26 मार्च 2026 | गुरुवार | श्रीराम नवमी |
| 4 | 31 मार्च 2026 | मंगलवार | महावीर जयंती |
| 5 | 03 अप्रैल 2026 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| 6 | 14 अप्रैल 2026 | मंगलवार | डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती |
| 7 | 01 मई 2026 | शुक्रवार | महाराष्ट्र दिवस |
| 8 | 28 मई 2026 | गुरुवार | बकरीद |
| 9 | 26 जून 2026 | शुक्रवार | मुहर्रम |
| 10 | 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 11 | 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती |
| 12 | 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दशहरा |
| 13 | 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | दिवाली-बलिप्रतिपदा |
| 14 | 24 नवंबर 2026 | मंगलवार | प्रकाश गुरु पर्व (गुरु नानक देव जयंती) |
| 15 | 25 दिसंबर 2026 | शुक्रवार | क्रिसमस |
साल 2026 में NSE और BSE में कुल 15 फुल ट्रेडिंग हॉलीडे रहेंगे, जिनमें वीकेंड शामिल नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें- कमाई से करें 2025 को बाय-बाय! 31 दिसंबर को इन 3 शेयरों में लगा सकते हैं दांव, LKP Securities ने बताए नाम