बाजार गिरा, निफ्टी 26000 के ऊपर, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली, इस खबर के बाद फोकस में TCS के शेयर

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन बाजार गिरकर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 273.54 अंक या 0.32 फीसदी फिसलकर 85,359.14 पर खुला, जबकि निफ्टी 90.75 अंक या 0.35 फीसदी गिरकर 26,101.40 के स्तर पर आ गया. बाजार में 885 शेयर बढ़त, 1312 शेयर गिरावट और 158 शेयर बिना बदलाव के रहे. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स दबाव में कामकाज करते दिखे.

बाजार में गिरावट Image Credit: Canva

Stock Market Opening Bell: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने 21 नवंबर को कमजोर शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 273.54 अंक या 0.32 फीसदी फिसलकर 85,359.14 पर खुला, जबकि निफ्टी 90.75 अंक या 0.35 फीसदी गिरकर 26,101.40 के स्तर पर आ गया. बाजार में 885 शेयर बढ़त, 1312 शेयर गिरावट और 158 शेयर बिना बदलाव के रहे. निफ्टी पर आज TCS, एशियन पेंट्स, NTPC और मैक्स हेल्थकेयर प्रमुख गेनर्स रहे, जबकि हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील, ICICI बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज दबाव में दिखे. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स दबाव में कामकाज करते दिखे.

TCS में तेजी

आज शुरुआती कारोबार में TCS के शेयरों में तेजी देखने को मिली. इस दौरान शेयर करीब आधा फीसदी बढ़कर 3,154 रुपये के भाव पर आ गया. दरअसल, TCS ने TPG के साथ साझेदारी की घोषणा की है. कंपनी ग्लोबल अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट फर्म TPG के साथ मिलकर उसके AI डेटा सेंटर बिजनेस HyperVault के विस्तार में मदद करेगी.

निफ्टी के टॉप गेनर

सोर्स-NSE

निफ्टी के टॉप लूजर

सोर्स-NSE

एशियन मार्केट का हाल ( 9:08 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 82 अंक नीचे कारोबार कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 1058 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में करीब 1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 597 अंकों की कमजोरी रही.
  • ताइवान के बाजार में 899 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें- LIC का बड़ा मूव, इस लार्ज कैप में घटाई हिस्सेदारी, फोकस में शेयर, सुपर सस्ता PE रेशियो बना हाइलाइट

गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?

गुरुवार, 20 नवंबर को शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 446 अंक उछलकर 85,633 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 140 अंकों की बढ़त के साथ 26,192 के स्तर पर क्लोज हुआ था. सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर बढ़त में रहे. बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस के शेयर 2 फीसदी से अधिक चढ़े, जबकि एशियन पेंट्स और HCL टेक में कमजोरी दिखी. निफ्टी के 50 में से 34 स्टॉक्स आज हरे निशान में बंद हुए. NSE पर ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और FMCG इंडेक्स में अच्छी तेजी देखी गई, जबकि IT इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.