Stocks in Focus on Monday: 16 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 16 शेयर, TCS-RIL लिस्ट में शामिल, 177% तक उछला मुनाफा

शेयर बाजार 16 फरवरी को दो दिन की छुट्टी के बाद खुलने जा रहा है और निवेशकों की नजर प्रमुख कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरों पर रहेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, एनबीसीसी, हिंदुस्तान कॉपर और टीसीएस जैसी कंपनियों में कॉर्पोरेट अपडेट के चलते हलचल दिख सकती है. तिमाही नतीजों और नियामकीय खबरों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है.

Stocks in Focus on Monday Image Credit: @AI/Money9live

Stocks in Focus on Monday: भारतीय शेयर बाजार सोमवार, 16 फरवरी को दो दिन की छुट्टी के बाद खुलेंगे. पिछले हफ्ते बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में बंद हुए थे. अब निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही नतीजों और बड़ी खबरों पर रहेगी. कुछ कंपनियों के अच्छे नतीजों से उनके शेयरों में तेजी आ सकती है, जबकि जिन कंपनियों से जुड़ी नकारात्मक खबरें आई हैं, उनमें गिरावट देखी जा सकती है. इसलिए सोमवार का दिन बाजार के लिए अहम माना जा रहा है. साथ ही कुछ कॉर्पोरेट एक्शन की वजह से भी कुछ स्टॉक निवेशकों की रडार पर रहेंगे.

निवेशकों के रडार पर रहेंगे ये शेयर

Piramal Pharma Ltd

अमेरिका की दवा नियामक संस्था (USFDA) ने तेलंगाना की फैक्ट्री में जांच के बाद Form 483 के तहत चार कमियां बताई हैं. इससे कंपनी के शेयर पर असर पड़ सकता है.

NBCC (India) Ltd

NBCC को जम्मू-कश्मीर में नए हाउसिंग और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो कंपनी के कारोबार को फायदा हो सकता है.

InterGlobe Aviation Ltd (IndiGo)

इंडिगो एयरलाइन पर लगभग 1.27 करोड़ रुपये का जीएसटी जुर्माना लगाया गया है. कंपनी ने कहा है कि वह इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देगी.

TCS

टीसीएस ने NCDEX के साथ साझेदारी की है. इससे एक्सचेंज के कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी. यह खबर कंपनी के लिए सकारात्मक मानी जा रही है.

Hindustan Copper Ltd

झारखंड सरकार ने कंपनी को 929 करोड़ रुपये से ज्यादा का नोटिस भेजा है. यह नोटिस जरूरी मंजूरी के बिना उत्पादन करने के आरोप में दिया गया है.

Silverline Technologies Ltd

कंपनी 80 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्ताव पर विचार करेगी. इससे कंपनी की वैल्यू बढ़ सकती है.

Reliance Industries Ltd

रिलायंस को अमेरिका से वेनेजुएला से कच्चा तेल आयात करने की अनुमति मिली है. इससे कंपनी को सस्ता तेल मिल सकता है और मुनाफा बढ़ सकता है.

तिमाही नतीजे के बाद फोकस में शेयर

कंपनी का नामलाभ / हानिसालाना लाभ में बदलाव (%)रेवेन्यूसालाना रेवेन्यू में बदलाव (%)
अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेडलाभ: ₹86 करोड़+29.5%₹1,160 करोड़+14.9%
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेडलाभ: ₹197 करोड़-22.4%₹2,265 करोड़+17.5%
जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेडलाभ: ₹173.96 करोड़-14.0%₹1,238.42 करोड़+24.5%
इनॉक्स विंड लिमिटेडलाभ: ₹126.65 करोड़+14.1%₹1,238.42 करोड़+24.5%
सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेडलाभ: ₹313 करोड़+34.9%₹1,911 करोड़+26.0%
साउदर्न पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SPIC)लाभ: ₹54.07 करोड़+40.4%₹778.39 करोड़-5.5%
टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेडलाभ: ₹635 करोड़+26.2%₹3,303 करोड़+17.6%
टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेडहानि: ₹0.14 करोड़-101.6%₹212 करोड़-10.31%
वरवी ग्लोबल लिमिटेडलाभ: ₹5.34 करोड़+176.9% (टर्नअराउंड)₹12.13 करोड़+140.7%

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

इस हफ्ते बाजार किसके इशारे पर चलेगा? US Fed Minutes, FIIs और Gold-Silver सबसे बड़े फैक्टर, एक्सपर्ट की क्या है राय

कर्ज लगभग जीरो, मजबूत कैश… कैसे यह कंपनी बनी उभरते फार्मा सेक्टर की साइलेंट लीडर, 5 साल में दिया 225% का रिटर्न

Nifty Outlook Feb 16: बुलिश से बेयरिश की ओर शिफ्ट हो रहा ट्रेंड, एनालिस्ट से समझें निफ्टी का आउटलुक

सिगरेट महंगी हुई, स्मोकर्स खिसके और शेयर लुढ़के…लेकिन टैक्स आंधी के लिए पहले से तैयार थी Godfrey, क्या ITC को देगी मात?

महिंद्रा और मारुति नहीं, ये कंपनी बन सकती है ऑटो सेक्टर का डार्क हार्स, जानिए क्यों बढ़ रही उम्मीदें

कॉपर बूम की आहट… क्या तांबा बनने वाला है नया चांदी, अभी निवेश करना सही फैसला? जानें किन शेयरों पर रखें नजर