Stocks to Watch : V-Mart, Lenskart Solutions, BSE समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!

शुक्रवार, 8 मई के कारोबार में Thermax, Dabur, BSE, Sonata Software, Globus Spirits और CCL Products जैसे शेयर फोकस में रहेंगे. कई कंपनियों ने मजबूत तिमाही नतीजे और डिविडेंड का ऐलान किया है. वहीं Cochin Shipyard और PNC Infratech को बड़े ऑर्डर मिले हैं. Kotak Mahindra Bank को RBI से हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिली है.

फोकस में शेयर. Image Credit: Canva

Stocks to Watch : गुरुवार को शेयर बाजार में दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार कई बार हरे और लाल निशान के बीच झूलता रहा और आखिर में लगभग सपाट बंद हुआ. अब निवेशकों की नजर शुक्रवार के कारोबार पर है. तिमाही नतीजों, बड़े ऑर्डर और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है. ऐसे में इन शेयरों पर नजर रखना अहम हो सकता है.

Thermax

कंपनी का चौथी तिमाही का प्रदर्शन मजबूत रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट 18.7 फीसदी बढ़कर 244.3 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू में 12.5 फीसदी और EBITDA में 24.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. मार्जिन 9.8 फीसदी से बढ़कर 10.9 फीसदी हो गया. कंपनी ने प्रति शेयर 20 रुपये फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.

V-Mart

V-Mart का नेट प्रॉफिट 39.1 फीसदी घटकर 11.3 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 24.5 फीसदी बढ़ा और EBITDA में 56 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज हुई. मार्जिन 9 फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी हो गया.

Dabur

कंपनी का नेट प्रॉफिट 15.8 फीसदी बढ़कर 362 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 312.7 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू 7.4 फीसदी बढ़कर 3,038 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA 8 फीसदी बढ़कर 461.2 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 15.1 फीसदी से बढ़कर 15.6 फीसदी हो गया.

Lenskart Solutions

Lenskart Solutions में 7 मई को करीब 3,293.6 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक डील लॉन्च हुई. इसमें 7.2 करोड़ शेयर 470 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे और बेचे जा सकते हैं, जो मौजूदा कीमत से करीब 3.6 फीसदी डिस्काउंट पर है. इस डील में Birdseye View Holding, TR Capital Mauritius, ABG Capital और Kariba Holdings जैसे निवेशकों के एग्जिट की संभावना है.

Cochin Shipyard

डिफेंस और शिपबिल्डिंग सेक्टर की कंपनी Cochin Shipyard की सब्सिडियरी कंपनी Udupi Cochin Shipyard को Adani Group की Ocean Sparkle से 4 ASD टग बनाने का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर की वैल्यू 100 करोड़ रुपये से 250 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है.

Sonata Software

इस आईटी कंपनी का Q4 नेट प्रॉफिट 25.1 फीसदी बढ़कर 130.5 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि रेवेन्यू 18 फीसदी घटकर 2,536.2 करोड़ रुपये रहा. EBIT और मार्जिन में सुधार देखने को मिला. कंपनी ने प्रति शेयर 4.15 रुपये फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.

PNC Infratech

इस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी से 194.4 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट गोमती नदी के पास 4-लेन फ्लाईओवर, 2 लूप और 2 रैंप के निर्माण से जुड़ा है. इसे EPC मॉडल पर 24 महीने में पूरा किया जाएगा.

Globus Spirits

Globus Spirits का नेट प्रॉफिट बढ़कर 21 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 5 करोड़ रुपये था. हालांकि रेवेन्यू 2.7 फीसदी घटकर 851 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 74 फीसदी बढ़कर 66.5 करोड़ रुपये हो गया और मार्जिन 4.4 फीसदी से बढ़कर 7.8 फीसदी पहुंच गया.

CCL Products

कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.4 फीसदी बढ़कर 115 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रेवेन्यू 47 फीसदी बढ़ा और EBITDA में 17 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. हालांकि मार्जिन 19.5 फीसदी से घटकर 15.7 फीसदी रह गया. कंपनी ने प्रति शेयर 3 रुपये फाइनल डिविडेंड घोषित किया है.

BSE

BSE ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 61 फीसदी बढ़ा, जबकि रेवेन्यू में करीब 85 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 10 रुपये डिविडेंड देने का एलान किया है.

Suryoday Small Finance Bank

Suryoday Small Finance Bank घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गया है. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 29 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है. एसेट क्वालिटी स्थिर रही और प्रोविजन में कमी आई है. बैंक ने प्रति शेयर 1.50 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है.

Kotak Mahindra Bank

Kotak Mahindra Bank को RBI से City Union Bank और J&K Bank में 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है. यह कदम बैंक की रणनीतिक निवेश योजनाओं को मजबूती देगा.

इसे भी पढ़ें- इस रियल एस्टेट शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, रिकॉर्ड वॉल्यूम से मिला सपोर्ट, जानें क्यों पकड़ी रफ्तार?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.