Stocks to Watch: RIL, NLC India, JSW Energy समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
आज के कारोबार में Reliance Industries, NLC India, KIMS, Dr Reddy's Laboratories, Ashoka Buildcon, JSW Energy, Aurobindo Pharma, Power Grid, SEPC, HPCL, Meesho और Nestle India जैसे शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं. निवेशकों की नजर इन कंपनियों से जुड़े घटनाक्रमों और बाजार की प्रतिक्रिया पर बनी रहेगी.

Stocks to Watch : बीते कारोबारी दिन बाजार में शानदार रैली देखने को मिली थी. आज, सोमवार को भी बाजार में भी तेजी की उम्मीद है. गिफ्ट निफ्टी 200 प्वाइंट ऊपर ट्रे़ड कर रहा है. इसके अलावा, भारतीय शेयर बाजार में आज कई कंपनियां अपने कॉरपोरेट अपडेट, नए ऑर्डर, अधिग्रहण, निवेश और रेगुलेटरी घटनाक्रम के चलते फोकस में रह सकती हैं. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.
Reliance Industries
Reliance Industries की सब्सिडियरी कंपनी Jio Platforms ने पेटेंट के मामले में वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. WIPO की हालिया PCT रैंकिंग में जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया की टॉप-20 कंपनियों में शामिल हो गई है. मार्च 2026 तक कंपनी ने कुल 6,817 पेटेंट फाइल किए हैं, जिनमें से 1,009 पेटेंट को मंजूरी मिल चुकी है. इनमें 538 भारत और 471 विदेशी बाजारों में स्वीकृत हुए हैं.
NLC India
NLC India को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित गोविंदपुर वैनेडियम, टाइटेनियम और एल्युमिनस लेटराइट ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है. यह खनन ब्लॉक खान मंत्रालय द्वारा आयोजित ई-नीलामी के तहत आवंटित किया गया है.
Krishna Institute of Medical Sciences (KIMS)
Krishna Institute of Medical Sciences के बोर्ड ने प्रमोटर समूह को 600 करोड़ रुपये मूल्य के 77.02 लाख वारंट जारी करने को मंजूरी दी है. प्रत्येक वारंट का इश्यू प्राइस 779 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा कंपनी ने 9 जुलाई को शेयरधारकों की असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने को भी मंजूरी दी है.
Dr Reddy’s Laboratories
Dr. Reddy’s Laboratories ने अमेरिका में Bosutinib Tablets 400 mg लॉन्च करने की घोषणा की है. यह Bosulif की जेनेरिक दवा है और इस स्ट्रेंथ में कंपनी को 180 दिनों की विशेष जेनेरिक एक्सक्लूसिविटी मिलेगी. अप्रैल 2026 तक के 12 महीनों में Bosulif ब्रांड की बिक्री लगभग 253.8 मिलियन डॉलर रही है.
Ashoka Buildcon
Ashoka Buildcon को छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से रायपुर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क विकसित करने के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है. PPP मॉडल पर बनने वाली इस परियोजना के लिए स्वीकृत प्रीमियम राशि 112.40 करोड़ रुपये है.
JSW Energy
JSW Energy ने Maruti Clean Coal and Power (MCCPL) के 100 प्रतिशत शेयर 1,410 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए समझौता किया है. MCCPL छत्तीसगढ़ में 300 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट संचालित करती है. इसके अलावा कंपनी ने Tidong Power Generation की 150 मेगावाट जलविद्युत परियोजना भी शुरू कर दी है, जिससे उसकी कुल स्थापित क्षमता करीब 13,900 मेगावाट हो गई है.
Aurobindo Pharma
Aurobindo Pharma की सहायक कंपनी Eugia Pharma Specialities की तेलंगाना स्थित यूनिट-III का अमेरिकी FDA ने निरीक्षण किया था. निरीक्षण के बाद अब इस यूनिट को “Official Action Indicated (OAI)” श्रेणी में रखा गया है. यह खबर निवेशकों की नजर में रहेगी.
Power Grid Corporation of India
Power Grid Corporation of India को काकीनाडा क्षेत्र में प्रस्तावित ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया परियोजनाओं के लिए इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम विकसित करने का ठेका मिला है. परियोजना के तहत आंध्र प्रदेश में नई 765/400 kV GIS सबस्टेशन और ट्रांसमिशन लाइनें विकसित की जाएंगी.
RBL Bank
RBL Bank ने भविन लाखपतवाला को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति 12 जून से प्रभावी हो चुकी है. वहीं दीपक रुइया डिप्टी CFO के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.
SEPC
SEPC को Steel Authority of India की IISCO स्टील प्लांट इकाई से 673.32 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर 4.08 MTPA क्रूड स्टील विस्तार परियोजना से जुड़ा हुआ है.
IPCA Laboratories
IPCA Laboratories ने BRL के साथ एक वैश्विक लाइसेंसिंग समझौता किया है. इसके तहत कंपनी को कैंसर और सूजन संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए नई बायोलॉजिक दवाओं के विकास और व्यावसायीकरण का अधिकार मिलेगा.
Hindustan Petroleum Corporation (HPCL)
Hindustan Petroleum Corporation के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 19.25 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त तय की गई है.
Karur Vysya Bank
Karur Vysya Bank ने FCNR जमा पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. अब बैंक तीन साल या उससे अधिक अवधि के अमेरिकी डॉलर FCNR जमा पर 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दे रहा है.
Meesho
Meesho ने Kirana Club का 202.08 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है. यह सौदा तीन चरणों में पूरा होगा. अधिग्रहण के बाद Kirana Club कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी.
Nestle India
कंपनी ने मैगी नूडल्स में कीड़ों के संक्रमण से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया है. कंपनी का कहना है कि शिकायतकर्ता से अब तक सैंपल प्राप्त नहीं हुआ है और संबंधित व्यक्ति से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है.
इसे भी पढ़ें- Vedanta की 4 नई कंपनियों में कौन बनेगी सुपरस्टार? एल्युमिनियम बिजनेस पर बाजार की नजर; सोमवार को दिख सकती है हलचल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.