₹100 से कम में मिल रहे ये 3 शेयर, P/E रेशियो भी इंडस्ट्री से कम, क्या बन सकते हैं मल्टीबैगर; चेक करें लिस्ट

अगर किसी कंपनी का P/E रेशियो उसके इंडस्ट्री के औसत से कम है तो इसका मतलब हो सकता है कि वह शेयर अभी सस्ता है या बाजार ने उसकी असली कीमत को पूरी तरह नहीं पहचाना है. ऐसे शेयर भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. आज हम ऐसे तीन शेयरों के बारे में बात कर रहे हैं.

PE Ratio Image Credit: money9live

PE Ratio: शेयर बाजार में निवेश करते समय कई निवेशक ऐसे शेयर खोजते हैं जिनकी कीमत कम हो लेकिन भविष्य में बढ़ने की संभावना ज्यादा हो. ऐसे शेयरों की पहचान करने के लिए निवेशक कई वित्तीय संकेतकों का इस्तेमाल करते हैं. इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला संकेतक P/E रेशियो यानी Price to Earnings Ratio है. P/E रेशियो यह बताता है कि किसी कंपनी के शेयर की कीमत उसके मुनाफे के मुकाबले कितनी है.

अगर किसी कंपनी का P/E रेशियो उसके इंडस्ट्री के औसत से कम है तो इसका मतलब हो सकता है कि वह शेयर अभी सस्ता है या बाजार ने उसकी असली कीमत को पूरी तरह नहीं पहचाना है. ऐसे शेयर भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. आज हम ऐसे तीन शेयरों के बारे में बात कर रहे हैं जिनकी कीमत ₹100 से कम है और उनका P/E रेशियो भी अपने उद्योग के औसत से कम है.

Inox Wind Ltd

Inox Wind Limited एक भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है जो विंड एनर्जी से जुड़े उपकरण बनाती है. कंपनी विंड टर्बाइन जनरेटर का निर्माण करती है और विंड प्रोजेक्ट के लिए कई सर्विसेज देती है. कंपनी विंड रिसोर्स आकलन, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस जैसी सेवाएं भी प्रदान करती है. यह INOXGFL ग्रुप का हिस्सा है और भारत में इसके कई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. इस शेयर का P/E रेशियो 28.1 है जो उद्योग के औसत 31.0 से कम है. इसके अलावा कंपनी का ROCE 11.5 प्रतिशत और ROE 11.7 प्रतिशत है. कंपनी का कर्ज भी काफी कम है और Debt to Equity रेशियो 0.17 है.

Patel Engineering Ltd

Patel Engineering Limited भारत की एक बड़ी Infrastructure और Construction कंपनी है. कंपनी कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है जैसे बांध, सुरंग, हाइड्रो पावर प्लांट, सिंचाई प्रोजेक्ट, हाईवे, पुल और रेलवे प्रोजेक्ट. यह कंपनी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन यानी EPC सर्विसेज भी देती है. इस शेयर का P/E रेशियो 6.50 है जो उद्योग के औसत 14.8 से काफी कम है. कंपनी का ROCE 15.4 प्रतिशत और ROE 10.4 प्रतिशत है. Debt to Equity रेशियो 0.40 है, जो दिखाता है कि कंपनी पर कर्ज का दबाव ज्यादा नहीं है.

Websol Energy System Ltd

Websol Energy System Limited भारत की एक सोलर एनर्जी कंपनी है. यह कंपनी सोलर फोटोवोल्टिक सेल और मॉड्यूल बनाने में विशेषज्ञता रखती है. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पश्चिम बंगाल के फल्टा में स्थित है. यहां आधुनिक Mono-PERC सोलर सेल और मॉड्यूल बनाए जाते हैं जो सोलर पावर सिस्टम में इस्तेमाल होते हैं. इस कंपनी का P/E रेशियो 9.62 है जो उद्योग के औसत 22.7 से कम है. इसके अलावा कंपनी का ROCE 59.2 प्रतिशत और ROE 80.2 प्रतिशत है. Debt to Equity रेशियो 0.41 है.

यह भी पढ़ें: 10000 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर मिलते ही दौड़ा ₹100 से सस्‍ता ये शेयर, 4% चढ़ा, ऑप्टिकल फाइबर केबल की करेगी सप्‍लाई

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.