NSE IPO Update: 5 लाख करोड़ रुपये के वैल्यूएशन की तैयारी, OFS के जरिए हिस्सेदारी बेचने की योजना, जानें डिटेल्स
देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज NSE अपने लंबे समय से इंतजार किए जा रहे IPO की तैयारी तेज कर रहा है. खबर है कि कंपनी करीब 5 लाख करोड़ रुपये के वैल्यूएशन का टारगेट रख रही है, जिसमें बड़ी हिस्सेदारी Offer for Sale के जरिए बेची जा सकती है.
NSE IPO Update: भारतीय शेयर बाजार में लंबे समय से इंतजार में रहे NSE IPO जल्द अब शेयर बाजार में दस्तक देगा. देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपने लंबे समय से अटके हुए IPO को आगे बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. खबर है कि NSE इस पब्लिक इश्यू के जरिए करीब ₹5 लाख करोड़ के वैल्यूएशन का लक्ष्य रख रहा है. अगर ऐसा होता है तो यह भारत के इक्विटी मार्केट के इतिहास के सबसे बड़े और चर्चित IPO में से एक साबित हो सकता है.
₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन का टारगेट
CNBC TV18 ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि NSE अपने IPO में कंपनी का 4 से 5 फीसदी हिस्सा बेचने की योजना बना रहा है. यह हिस्सेदारी Offer for Sale (OFS) के जरिए बेची जाएगी. इसका मतलब यह है कि कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपने कुछ शेयर बेचेंगे.
अगर NSE का वैल्यूएशन करीब ₹5 लाख करोड़ के आसपास तय होता है, तो यह भारतीय बाजार में अब तक के सबसे बड़े वैल्यूएशन वाले IPO में शामिल हो सकता है. यही वजह है कि निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों की नजर इस इश्यू पर टिकी हुई है.
IPO के लिए 20 मर्चेंट बैंकर नियुक्त
IPO की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए NSE ने 20 मर्चेंट बैंकों को नियुक्त किया है. ये मर्चेंट बैंकर पूरे IPO प्रोसेस को मैनेज करने में मदद करेंगे. इनका काम इश्यू की संरचना तैयार करना, निवेशकों तक जानकारी पहुंचाना और लिस्टिंग की प्रक्रिया को सुचारू बनाना होगा.
यह भी पढ़ें: Axis Bank vs Kotak Mahindra: कहां है बेहतर निवेश का मौका? NIM, RoA, लोन ग्रोथ से समझें पूरा बैंकिंग समीकरण
इसके अलावा NSE ने 8 लॉ फर्म्स को भी नियुक्त किया है, जो इस पूरी प्रक्रिया में कानूनी सलाह देंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि सभी नियामकीय नियमों और अनुपालन का पालन हो.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹1 लाख करोड़ की चिप रेस में ये 3 शेयर क्यों बने निवेशकों की नई पसंद! सेमीकंडक्टर बूम का उठा रहें फायदा
2030 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंचेगी टेक इंडस्ट्री, ये 3 IT स्टॉक डिस्काउंट पर हो रहे ट्रेड; फ्यूचर ग्रोथ पर रखें नजर
शनिवार, 14 मार्च को खुलेंगे NSE और BSE; जानें आप ट्रेडिंग कर सकेंगे या नहीं
