गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत, जानिए क्या है LPG सिलेंडर बुक करने का सबसे सही टाइम
गैस कंपनियों के सर्वर पर अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक आने से बुकिंग सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है. कंपनी ने लोगों से घबराकर बार-बार सिलेंडर बुक करने से बचने को कहा है. ऐसे में आइए जानते है कि LPG सिलेंडर बुक करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है.
LPG Booking Time: देश में LPG गैस को लेकर अफवाहों और अचानक बढ़ी बुकिंग के बीच कई लोगों को सिलेंडर बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गैस कंपनियों के सर्वर पर अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक आने से बुकिंग सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है. कंपनी ने लोगों से घबराकर बार-बार सिलेंडर बुक करने से बचने को कहा है. ऐसे में आइए जानते है कि LPG सिलेंडर बुक करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है. अगर ग्राहक सही समय पर बुकिंग करेंगे तो उन्हें बेहतर और आसान सेवा मिल सकती है. सरकार ने भी साफ किया है कि देश में LPG की सप्लाई सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है.
LPG सिलेंडर बुक करने का क्या है बेस्ट टाइम
कई मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक LPG सिलेंडर बुक करने का सबसे अच्छा समय शाम 6 बजे के बाद है. इस समय सर्वर पर दबाव कम रहता है और बुकिंग आसानी से हो जाती है. इन दिनों बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सामान्य से 8 से 10 गुना ज्यादा ट्रैफिक आ रहा है. कई लोग घबराहट में बार-बार बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सिस्टम पर और ज्यादा लोड पड़ रहा है.
रात में की गई बुकिंग कब होगी प्रोसेस
अगर ग्राहक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सिलेंडर बुक करते हैं तो उनकी बुकिंग सुबह 6 बजे के बाद ही प्रोसेस होगी. सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों का e-KYC पूरा होना जरूरी है. अगर KYC पूरा नहीं है तो डिस्ट्रीब्यूटर सिलेंडर की डिलीवरी रोक सकता है.
बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े मैसेज उसी मोबाइल नंबर पर आते हैं जो गैस कनेक्शन से जुड़ा होता है. इसलिए ग्राहकों को अपना रजिस्टर्ड नंबर चालू रखना चाहिए. ग्राहक WhatsApp के जरिए भी LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके लिए 7588888224 नंबर सेव करके WhatsApp पर “REFILL” लिखकर भेजना होगा.
25 दिन का रिफिल नियम
गैस कंपनियों के नियम के मुताबिक ग्राहक पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन के अंदर नया सिलेंडर बुक नहीं कर सकते. यह नियम अनावश्यक और घबराहट में होने वाली बुकिंग को रोकने के लिए बनाया गया है. LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय DAC यानी Delivery Authentication Code जरूरी होता है. यह एक OTP आधारित सुरक्षा कोड होता है जो ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है. डिलीवरी के समय यह कोड बताने के बाद ही सिलेंडर दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: LPG पर छाया संकट, लेकिन PNG चालू; क्या दोनों में होती है एक ही गैस? जानें कौन है सस्ती
Latest Stories
LPG, CNG, Petrol Diesel Price Update- जानिए आज आपके शहर में क्या है गैस और पेट्रोल-डीजल का रेट
Crude Oil Price Today: फिर 100 डॉलर के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत; होर्मुज तनाव से ग्लोबल मार्केट में बढ़ी हलचल
LPG पर छाया संकट, लेकिन PNG चालू; क्या दोनों में होती है एक ही गैस? जानें कौन है सस्ती
