5 साल में दिया 8000% से ज्‍यादा का रिटर्न, अब NHAI से झटका बड़ा ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर

Hazoor Multi Projects को NHAI से नया ऑर्डर मिला है. खबर के बाद शेयर इंट्रा डे में 2.40% चढ़कर 29.49 रुपये तक पहुंचा, हालांकि बाद में गिरावट देखनें को मिली. लॉन्ग टर्म में स्टॉक ने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है, 5 साल में 8,500% से ज्यादा का उछाल दर्ज किया है.

Hazoor Multi Projects Image Credit: canva/AI image

Mutibagger Stock bags new order: इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Hazoor Multi Projects Limited एक बार फिर चर्चा में आ गई है. कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. जिसके चलते 13 मार्च, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला. ये करीब 2.40% तक चढ़कर अपने इंट्रा डे हाई 29.49 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि कारोबार के आखिरी दौर में यह शेयर 7 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 26.59 रुपये पर बंद हुआ है. हालांकि कंपनी को मिले नए ऑर्डर और लॉन्‍ग टर्म में शेयर के जबरदस्‍त रिटर्न की वजह से निवेशकों की नजरें इस पर बनी हुई है.

कर्नाटक से मिला ऑर्डर

कंपनी की ओर से जारी रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक उसे नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI से से नया प्रोजेक्ट मिला है. इसके बाद ही शेयरों में तेजी आई. Hazoor Multi Projects Limited को यह ऑर्डर कर्नाटक के NH-48 पर स्थित Chowlaggere टोल प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्शन एजेंसी के रूप में काम करने के लिए मिला है. यह टोल प्लाजा हासन से मारनाहल्ली सेक्शन के Km 193.020 पर स्थित है.

27.15 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

कंपनी के अनुसार यह प्रोजेक्ट करीब 27.15 करोड़ रुपये का है और इसकी अवधि एक साल निर्धारित की गई है. यह ऑर्डर ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से हासिल किया गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को टोल प्लाजा पर यूजर फीस की वसूली करनी होगी. इसके अलावा टोल प्लाजा के पास बने टॉयलेट ब्लॉक्स की देखभाल और रखरखाव भी कंपनी की जिम्मेदारी होगी, जिसमें आवश्यक उपभोग सामग्री की व्यवस्था भी शामिल है.

NH-48 के अहम हिस्से से जुड़ा प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट National Highway 48 के उस हिस्से से जुड़ा है जिसमें हासन से मारनाहल्ली तक के मार्ग को फोर-लेन किया गया है. कर्नाटक में यह हाईवे एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी कॉरिडोर माना जाता है.

कंपनी से जुड़ी डिटेल

Hazoor Multi Projects एक इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो मुख्य रूप से रोड और हाईवे सेक्टर में EPC प्रोजेक्ट्स के विकास और एग्‍जीक्‍यूशन पर काम करती है. कंपनी सरकारी एजेंसियों और पब्लिक सेक्टर संस्थानों से मिलने वाले प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप लगभग 720 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें: 10000 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर मिलते ही दौड़ा ₹100 से सस्‍ता ये शेयर, 4% चढ़ा, ऑप्टिकल फाइबर केबल की करेगी सप्‍लाई

कितनी रही ग्रोथ?

कंपनी का ROCE 14.1 प्रतिशत और ROE 11.4 प्रतिशत है, जो इसकी मध्यम स्तर की प्रॉफिटेबिलिटी को दर्शाता है. पिछले 10 वर्षों में कंपनी की मीडियन सेल्स ग्रोथ करीब 17.1 प्रतिशत रही है, जो इसके कारोबार में लगातार विस्तार का संकेत देती है.

शेयर ने दिए ताबड़तोड़ रिटर्न

Hazoor Multi Projects के शेयर की वर्तमान कीमत लगभग 26 रुपये है. शेयर बाजार में आई गिरावट के चलते ये स्‍टॉक एक महीने में 25 फीसदी से ज्‍यादा तक नीचे आ गया है. हालांकि लॉन्‍ग टर्म में इसने धांसू रिटर्न दिया है. 3 साल में इसने 204 फीसद और 5 साल में 8,513 फीसदी का जबरदस्‍त रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.