Railway Stock: 140 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही गोली की तरह भागा ये शेयर, 2 साल में दिया 185% तक रिटर्न
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को उछाल देखने को मिला है. इसके शेयरों में आई तेजी की वजह कंपनी को रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर है. इस कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन लंबे समय के लिए भी जबरदस्त रहा है. तो कितनी आई शेयरों में तेजी, कितने अमाउंट का मिला ऑर्डर, यहां चेक करें पूरी डिटेल.
Texmaco Rail and engineering Share Price: टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को अच्छा उछाल देखने को मिला. इसके शेयरों में 1.36 फीसदी से ज्यादा की उछाल देखी गई और यह 161.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. शेयरों में आए इस उछाल की वजह इसे भारतीय रेलवे की ओर से मिला बड़ा ऑर्डर है. टेक्समैको को 140.55 करोड़ रुपये का ठेका सौंपा गया है, जिसके तहत कंपनी फ्लैट मल्टी-पर्पस वैगन सप्लाई करेगी.
कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह मल्टी पर्पस वैगन न सिर्फ भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा, बल्कि पर्यावरण-अनुकूल और मल्टी-मॉडल परिवहन सॉल्यूशन को भी बढ़ावा देगा. एफएमपी वैगन की इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स क्षमताएं विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करेंगी, जिससे भारत में माल ढुलाई तेज होगी. साथ ही इसमें खर्च भी कम आएगा.
टेक्समैको के शेयरों का शानदार प्रदर्शन
पिछले एक हफ्ते में टेक्समैको रेल के शेयरों में 2.96 फीसदी और दो हफ्तों में 4.49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में जबरदस्त रहा है. इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं. पिछले 2 सालों में इसने 185.34 फीसदी, 3 सालों में 282.27 फीसदी, 5 सालों में 684.57 फीसदी और 10 सालों में 40.04 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप को यूएस कोर्ट ने दी बड़ी राहत, टैरिफ नीति को मिली अस्थायी मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट में होगी असली अग्निपरीक्षा
फ्लैट मल्टी पर्पस वैगन की खासियत
टेक्समैको रेल का नया फ्लैट मल्टी-पर्पस वैगन विभिन्न उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो स्टील कॉइल, कंटेनर, सैन्य वाहन और रोल-ऑन/रोल-ऑफ (रोरो) माल ढुलाई को आसान बनाएगा. यह 40 फुट या दो 20 फुट के आईएसओ कंटेनरों की ढुलाई में मदद करेगा. इससे खाली ट्रकों की ढुलाई में आसानी होगी साथ ही सैन्य वाहनों की सुरक्षित और तेज ढुलाई होगी.
टेक्समैको का बढ़ा ऑर्डर बुक
रेलवे से मिले नए ऑर्डर के बाद टेक्समैको रेल का ऑर्डर बुक अब 7115 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. कंपनी का कहना है कि यह ऑर्डर रेल मंत्रालय के भरोसे को दर्शाता है. इससे आधुनिक माल ढुलाई पर फोकस किया जाएगा, जिससे सामान पहुंचाना और आसान होगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch: ग्रो, Welspun Corp और Cipla समेत इन 8 शेयरों पर रहेगी नजर; देखें पूरी लिस्ट
भारत में बढ़ेगी ट्रांसफॉर्मर कैपेसिटी, इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर; ₹9 लाख करोड़ का है पूरा खेल
Vodafone Idea को बड़ी राहत! HC ने ₹53 करोड़ देने का दिया आदेश; शेयर में दिखेगी हलचल?
