फ्लैट खुला शेयर बाजार, बाद में Nifty और Sensex में गिरावट; टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और रिलायंस के शेयरों में तेजी
11 मार्च को घरेलू शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला. सेंसेक्स 32.93 अंक चढ़कर 78,238.91 और निफ्टी 29.75 अंक बढ़कर 24,231.85 पर खुला. शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और रिलायंस जैसे शेयरों में तेजी दिखी, जबकि बैंकिंग शेयरों में हल्की गिरावट का दबाव देखा गया
Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार यानी 11 मार्च को कारोबार की शुरुआत लगभग सपाट रही. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हल्की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए. बीएसई सेंसेक्स आज 32.93 अंक चढ़कर 78,238.91 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 78,205.98 पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई निफ्टी 50 29.75 अंक की बढ़त के साथ 24,231.85 के स्तर पर खुला. इससे पहले निफ्टी 24,261.60 के स्तर पर बंद हुआ था. इसके बाद सुबह करीब 9:37 बजे सेंसेक्स 252 अंक या 0.32 % गिरकर 77,953.60 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी 71.35 अंक या 0.29% टूटकर 24,190.25 पर फिसल गया.
शेयरों का प्रदर्शन
- शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील करीब 1.67 फीसदी की बढ़त के साथ 198.30 रुपये पर कारोबार करता दिखाई दिया. वहीं अडानी पोर्ट्स 1.49 फीसदी चढ़कर 1445.30 रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा इंडिगो 1.40 फीसदी, रिलायंस 1.36 फीसदी, सन फार्मा 1.24 फीसदी और टेक महिंद्रा 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए.
- पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में भी हल्की तेजी देखने को मिली. एनटीपीसी 1.07 फीसदी, बीईएल 0.91 फीसदी, पावरग्रिड 0.84 फीसदी और एचसीएल टेक 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं एशियन पेंट्स और इटरनल में भी हल्की तेजी दर्ज की गई.
- आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के कुछ शेयरों में सीमित बढ़त रही. एलएंडटी, आईटीसी, टाइटन, ट्रेंट, इन्फोसिस और टीसीएस हल्की बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए.
- वहीं दूसरी ओर बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के कुछ शेयर दबाव में नजर आए. एसबीआई, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और एमएंडएम में गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में ज्यादा कमजोरी देखने को मिली, जहां एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

एशियाई मार्केट का हाल
- एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार सुबह पॉजिटिव रुख देखने को मिला. जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के प्रमुख इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई. वैश्विक संकेतों और निवेशकों की खरीदारी के चलते प्रमुख एशियाई इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए.
- जापान का प्रमुख शेयर सूचकांक निक्केई 225 मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. शुरुआती कारोबार में निक्केई करीब 1,139.36 अंक यानी 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,387.75 के स्तर पर पहुंच गया. एक्सपोर्ट बेस्ड कंपनियों में खरीदारी के कारण जापानी बाजार में तेजी आई है.
- उधर हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया. यह इंडेक्स 69.60 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,029.50 के स्तर पर पहुंच गया.
- वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सबसे ज्यादा मजबूती के साथ उभरा. कोस्पी 188.79 अंक यानी 3.41 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ 5,721.38 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SEDEMAC IPO की धमाकेदार एंट्री, गिरते बाजार में बना सहारा, 13% से ज्यादा प्रीमियम पर शेयर लिस्ट
ये इंजीनियरिंग कंपनी अब डिफेंस में दिखाएगी दम, अमेरिकी कंपनी से मिलाया हाथ, शेयर में 5% के साथ लगा अपर सर्किट
निवेशकों के लिए मौका, 13 मार्च को इन शेयरों पर मिलेगा बोनस, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड, देखें पूरी लिस्ट
