अगले हफ्ते ये 3 शेयर दे सकते हैं जोरदार रिटर्न! ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह, रडार पर रखें स्टॉक्स

बाजार में बिकवाली के बीच निवेशकों के मन में सवाल है कि मौजूदा बाजार में कौन से शेयर शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कुछ ऐसे शेयरों को खरीदने की सलाह दी है जो आने वाले एक कारोबारी हफ्ते तेजी दिखा सकते हैं.

ब्रोकरेज इन शेयरों पर बुलिश. Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार में 6 मार्च को पिछले सेशन की तेजी टिक नहीं पाई और बाजार एक प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ. Nifty 24,450 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि ज्यादातर सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली. खास तौर पर फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में दबाव ज्यादा रहा. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिसका असर बाजार के सेंटीमेंट पर भी पड़ा. दिन के अंत में सेंसेक्स 1,097 अंक यानी 1.37 प्रतिशत गिरकर 78,918.90 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 315.45 अंक यानी 1.27 प्रतिशत गिरकर 24,450.45 पर बंद हुआ. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि मौजूदा बाजार में कौन से शेयर शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कुछ ऐसे शेयरों को खरीदने की सलाह दी है जो आने वाले एक कारोबारी हफ्ते तेजी दिखा सकते हैं.

FINCABLES

आकाश शाह ने FINCABLES में खरीदारी की सलाह दी है.

  • खरीदारी स्तर: 968 रुपये
  • स्टॉपलॉस: 914 रुपये
  • टारगेट: 1,030 रुपये

पिछले एक महीने में इस शेयर में मजबूत तेजी देखने को मिली है और फरवरी के निचले स्तर से यह करीब 40 प्रतिशत तक चढ़ चुका है. डेली चार्ट पर शेयर ने अपने कंसोलिडेशन जोन से मजबूत ब्रेकआउट दिया है, जहां तेजी वाली कैंडल और अच्छे वॉल्यूम के साथ खरीदारी दिखी है. फिलहाल शेयर 20, 50 और 100 EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत शॉर्ट टर्म और मीडियम टर्म ट्रेंड का संकेत देता है. इसके अलावा 20 EMA भी धीरे-धीरे 200 EMA के ऊपर क्रॉसओवर के करीब पहुंच रहा है, जिससे लंबे समय के लिए बुलिश ट्रेंड का संकेत मिल रहा है. जब तक शेयर 914 रुपये के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें तेजी जारी रह सकती है और कीमत 1,030 रुपये के स्तर तक पहुंच सकती है.

MTARTECH

आकाश शाह ने MTARTECH में भी खरीदारी की सलाह दी है.

  • खरीदारी स्तर: 3,782 रुपये
  • स्टॉपलॉस: 3,556 रुपये
  • टारगेट: 4,150 रुपये

डेली टाइमफ्रेम पर यह शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो का स्ट्रक्चर बना रहा है, जो मजबूत बुलिश मोमेंटम का संकेत देता है. हर गिरावट पर शेयर को 20 EMA के आसपास सपोर्ट मिल रहा है, जो डिमांड जोन की तरह काम कर रहा है. हाल ही में 20 दिन के EMA के पास कंसोलिडेशन के बाद शेयर में लगभग 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और इसमें अच्छा वॉल्यूम भी दिखाई दिया है. फिलहाल शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब ट्रेड कर रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें मजबूत खरीदारी हो रही है. तकनीकी नजरिए से अगला बड़ा स्तर करीब 4,150 रुपये के आसपास दिख रहा है, जबकि 3,556 रुपये इसका अहम सपोर्ट है.

MRPL

आकाश शाह ने MRPL में भी तेजी की संभावना जताई है.

  • खरीदारी स्तर: 206.5 रुपये
  • स्टॉपलॉस: 196.5 रुपये
  • टारगेट: 225 रुपये

MRPL फिलहाल अपने 52 हफ्ते के हाई के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसमें लगातार तेजी का ट्रेंड बना हुआ है. डेली चार्ट पर शेयर हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत देता है. शेयर 20, 50 और 100 EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे ट्रेंड पूरी तरह पॉजिटिव दिखाई देता है. पिछले सेशन में शेयर में वॉल्यूम में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिली, जो नए खरीदारों की एंट्री का संकेत देती है. साथ ही शेयर ने पिछले स्विंग हाई के ऊपर मजबूती से क्लोजिंग दी है, जिससे नया शॉर्ट टर्म हाई बन गया है. जब तक शेयर 196.5 रुपये के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें तेजी जारी रह सकती है.

इसे भी पढ़ें- Q3 नतीजों के बाद इन 3 कंपनियों का बड़ा ऐलान! कैपेक्स भी बढ़ाया, 5 साल में शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सरकार से इस बड़ी योजना को मंजूरी मिलते ही गोली की रफ्तार से भागे वॉटर इंफ्रा शेयर; Shakti Pumps 18% और Jain Irrigation 9% तक चढ़े

डिविडेंड की बाप हैं ये 3 ऑयल कंपनियां, P/E रेशियो भी कम, क्‍या गिरते बाजार में कायम रहेगा जादू, रखें नजर

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से बढ़े फ्रेट रेट, इन शिपिंग कंपनियों के शेयर बन सकते हैं चमकते सितारे, रखें नजर

गैस की किल्लत से चमके TTK प्रेस्टीज, Gandhimathi और स्टोव क्राफ्ट के शेयर, 15% तक की तेजी, मिला ये फायदा

HAL-BEL नहीं, ₹2.2 लाख करोड़ के एयरोस्‍पेस बूम से चमकेंगे ये 3 इंजीनियरिंग स्टॉक्स, रखें नजर

शेयर बाजार में 11 मार्च को क्यों आई बड़ी गिरावट, सिर्फ पश्चिम एशिया संकट ही नहीं बल्कि ये भी हैं बड़ी वजहें