ज्वेलरी सेक्टर में Titan की मजबूत पकड़! बढ़ती मांग के बीच बड़ी ग्रोथ की संभावना; नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹1684 करोड़ पहुंचा
बदलते बाजार में Titan कंपनी को सबसे बड़े Beneficiaries में से एक माना जा रहा है. Titan अपने मजबूत ब्रांड, बड़े रिटेल नेटवर्क और नए प्रोडक्ट्स की वजह से विस्तार कर रही है. Tanishq जैसे ब्रांड के जरिए कंपनी देश के ज्वेलरी बाजार में मजबूत पकड़ बना चुकी है.
Titan: भारत में ज्वेलरी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ती इनकम, बदलती लाइफस्टाइल और ब्रांडेड ज्वेलरी की बढ़ती मांग इस सेक्टर को आगे बढ़ा रही है. शादी, त्योहार और गिफ्ट देने की परंपरा के कारण भारत में सोने और ज्वेलरी की मांग हमेशा मजबूत रहती है. यही वजह है कि ऑर्गनाइज्ड ज्वेलरी कंपनियों के लिए यह बाजार लगातार नए मौके पैदा कर रहा है.
इसी बदलते बाजार में Titan कंपनी को सबसे बड़े Beneficiaries में से एक माना जा रहा है. Titan अपने मजबूत ब्रांड, बड़े रिटेल नेटवर्क और नए प्रोडक्ट्स की वजह से विस्तार कर रही है. Tanishq जैसे ब्रांड के जरिए कंपनी देश के ज्वेलरी बाजार में मजबूत पकड़ बना चुकी है. आने वाले सालों में भारत में ऑर्गनाइज्ड ज्वेलरी बाजार तेजी से बढ़ेगा.
ज्वेलरी की मांग बनी हुई है मजबूत
भारत में ज्वेलरी की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है. शादी, त्योहार और गिफ्टिंग जैसे कारणों से लोग बड़ी मात्रा में ज्वेलरी खरीदते हैं. Titan को इस बढ़ती मांग का सीधा फायदा मिलता है. कंपनी के स्टोर में शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों से भी ग्राहक बड़ी संख्या में आते हैं.
अनऑर्गनाइज्ड से ऑर्गनाइज्ड बाजार की ओर बदलाव
भारत के ज्वेलरी बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पहले लोग स्थानीय ज्वेलर्स से खरीदारी करते थे, लेकिन अब ग्राहक भरोसेमंद और ब्रांडेड कंपनियों की ओर बढ़ रहे हैं. Titan जैसी कंपनियां purity का प्रमाण, पारदर्शी कीमत और आधुनिक डिजाइन देती हैं. इसी कारण ग्राहक इन ब्रांड्स पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं.
नए सेगमेंट में विस्तार
Titan ज्वेलरी के नए सेगमेंट में भी कदम बढ़ा रही है. कंपनी लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी के क्षेत्र में भी उतर चुकी है. इसके लिए उसने Beyon नाम से नया ब्रांड लॉन्च किया है. इससे कंपनी बदलती ग्राहक पसंद के अनुसार नए बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है. Titan का ज्वेलरी ब्रांड Damas मुख्य रूप से पश्चिम एशिया के देशों में काम करता है. फिलहाल वहां के हालात का असर पड़ सकता है, लेकिन लंबे समय में यह कंपनी की अंतरराष्ट्रीय ग्रोथ का बड़ा जरिया बन सकता है.
कंपनी का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन
Titan का वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत रहा है. Q3FY26 में कंपनी की आय बढ़कर ₹25,416 करोड़ हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि से 43 प्रतिशत ज्यादा है. कंपनी का EBITDA बढ़कर ₹2,713 करोड़ हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹1,684 करोड़ पहुंच गया. कंपनी ने पिछले 5 सालों में 172% का रिटर्न दिया है.
Titan कंपनी क्या करती है
Titan Company Limited की स्थापना साल 1984 में हुई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है. कंपनी घड़ियां, ज्वेलरी, चश्मे और कई लाइफस्टाइल प्रोडक्ट बनाती और बेचती है. Titan के कई लोकप्रिय ब्रांड हैं जैसे Titan, Fastrack, Sonata, Tanishq, CaratLane, Zoya, Titan Eye+ और SKINN. कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को देश और विदेश में रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेचती है.
डेटा सोर्स: Groww, TB
यह भी पढ़ें: Crude Oil Price Today: फिर 100 डॉलर के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत; होर्मुज तनाव से ग्लोबल मार्केट में बढ़ी हलचल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
